Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The paths of both the BJP and the SP are not right: Avimukteshwaranand

भाजपा-सपा दोनों का रास्ता ठीक नहीं : अविमुक्तेश्वरानंद

Mon, 30 Nov 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 30 Nov 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The paths of both the BJP and the SP are not right: Avimukteshwaranand
गोरखपुर। ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि भाजपा और सपा दोनों का ही रास्ता ठीक नहीं है। हिंदुओं को अपने लिए अलग रास्ता बनाना होगा।
विज्ञापन

शंकराचार्य रविवार देर शाम गोरखपुर पुहंचे। वह सोमवार को गौ रक्षा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। यहां एक निजी मैरिज लॉन में ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया। यहां मीडिया से बातचीत में शंकराचार्य ने हिंदुओं को गौ रक्षा के मुद्दे पर वोट करने को कहा। उनका कहना था कि गौ रक्षा का आंदोलन चुनाव से जुड़ा हुआ नहीं है।
विज्ञापन

यह चुनाव से पहले भी चल रहा था और चुनाव के बाद भी जारी रहेगा। यह समस्त सनातन धर्मियों का बहुत बड़ा कार्य है।
शंकराचार्य ने कहा कि गौ रक्षा के नाम पर केवल बातें की जा रही हैं जबकि हमारा इरादा काम करने का है। दोनों में काफी अंतर है। केवल बातों से पेट नहीं भरता। दो गलत रास्तों में से किसी एक को चुनने के बजाय सही रास्ता बनाना चाहिए। क्षत्रिय बनाम यादव की राजनीति की हो रही कोशिश : शंकराचार्य ने कहा कि यहां क्षत्रिय बनाम यादव की राजनीति चल रही है। राम को क्षत्रिय और कृष्ण को यादव बताकर अपने-अपने पक्ष को बेहतर साबित करने की कोशिश हो रही है। इसमें राम और कृष्ण के वास्तविक विचारों से किसी को मतलब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed