Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Where people are divided, they also suffer; the struggle is about shaping the future of the next generation: Yogi

जहां लोग बंटे हैं, वहां कट भी रहे हैं, लड़ाई अगली पीढ़ी के भविष्य को संवारने की है : योगी

Mon, 30 Nov 2026 02:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Where people are divided, they also suffer; the struggle is about shaping the future of the next generation: Yogi
- तमिलनाडु सरकार का डीएनए सपा से मिलता-जुलता, वोटबैंक की चिंता, आस्था की नहीं : मुख्यमंत्री
विज्ञापन

- गीडा के 37वें स्थापना दिवस पर 502 करोड़ के 104 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास, 17,650 करोड़ के निवेश एमओयू

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जहां लोग बंटे हैं, वहां कट भी रहे हैं। यह लड़ाई आज की नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी के भविष्य को संवारने की है। तमिलनाडु में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद मदुरै के पास दीपथून स्तंभ पर दीपक नहीं जलाने देने के मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने वहां की सरकार का डीएनए समाजवादी पार्टी से मिलता-जुलता बताया। कहा कि कांग्रेस कल्चर की इस सरकार को लोगों की आस्था से ज्यादा वोटबैंक की चिंता है। अयोध्या में दीपोत्सव पर 36 लाख से अधिक दीपक जले, लेकिन तमिलनाडु में दीपक जलाने से रोका गया।
मुख्यमंत्री रविवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के 37वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने 502 करोड़ के 104 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। समारोह में 17,650 करोड़ के निवेश एमओयू हुए। सीएम ने आगामी चुनाव में एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि बांटने वाले लोगों से सावधान रहना है। यूरोप के कई देशों में दंगे, आगजनी और लूटपाट का जिक्र करते हुए कहा कि पूरे यूरोप के बराबर आबादी अकेले उत्तर प्रदेश में है लेकिन यहां न लूटपाट है, न कर्फ्यू और न दंगा। उन्होंने कहा कि गरीबों का कल्याण करने और युवाओं को रोजगार देने वाली सरकार को बार-बार अवसर देना चाहिए।
विज्ञापन


गीडा में स्लॉटर हाउस खोलना चाहती थी सपा सरकार
सीएम योगी ने कहा कि गीडा की स्थापना 37 साल पहले हुई लेकिन वास्तविक विकास पिछले दस वर्षों में हुआ है। खराब सरकारें अपने आप में आपदा होती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 2004-05 में सपा सरकार गीडा में स्लॉटर हाउस खोलना चाहती थी। सांसद रहते हुए उन्होंने इसका विरोध किया था। उन्होंने सपा सरकार पर संस्कृति विभाग के बजट का 80 से 85 प्रतिशत सैफई महोत्सव पर खर्च करने का आरोप भी लगाया। कहा कि अब प्रदेश के 4030 से अधिक स्थानों पर मंदिरों, महापुरुषों की प्रतिमाओं और पार्कों का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में रहते हुए वे अपने खानदान और सिंडिकेट के लिए काम करते थे, आज जनता ने उन्हें कुछ करने लायक नहीं छोड़ा तो विकास की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed