{"_id":"605ee8308ebc3ec44552fe72","slug":"holika-dahan-2021-know-about-shubh-muhurt-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होली 2021: होलिका दहन कल, साढ़े छह घंटे का है शुभ मुहूर्त, शोभायात्रा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली 2021: होलिका दहन कल, साढ़े छह घंटे का है शुभ मुहूर्त, शोभायात्रा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 27 Mar 2021 01:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
CM yogi
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोरखपुर में होलिका दहन इस बार रविवार को होगा। शहर में विभिन्न जगहों पर सम्मत के लिए स्थान चुने गए हैं। वाराणसी से प्रकाशित पंचांग के मुताबिक 28 मार्च को सूर्योदय 5:55 बजे और पूर्णिमा तिथि का मान संपूर्ण दिन और रात को 12 : 40 बजे तक रहेगा। होलिका दहन के शोभा
2 of 5
holika dahan
- फोटो : amar ujala
पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र सायंकाल 5:38 बजे तक, इसी प्रकार वृद्धि योग भी रात को 10 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। इस दिन शाम छह बजकर 5 मिनट के बाद और रात 12 बजकर 40 मिनट के अंदर होलिका कभी भी जलाई जा सकती है और अगले दिन होली का पर्व मनाया जाएगा। इस बार ‘मित्र’ नामक औदायिक योग भी बन रहा है।
3 of 5
होलिका
- फोटो : अमर उजाला।
श्री श्री होलिका दहन उत्सव समिति की ओर से पांडेयहाता से निकलने वाली होलिका दहन शोभायात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। यह जानकारी शुक्रवार को बंधू सिंह पार्क में पत्रकार वार्ता के दौरान समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश पटवा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
holika dahan
- फोटो : amar ujala
शोभायात्रा 28 मार्च को अपराह्न तीन बजे पांडेयहाता से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि विशिष्ट अतिथि भजन गायक नंदू मिश्रा, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह होंगे। आरती के बाद फूलों की होली खेलकर शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। कोविड 19 के प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा और सभी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
5 of 5
होलिका दहन
- फोटो : अमर उजाला।
हिंदू युवा वाहिनी के आशीष गुप्ता ने बताया कि शोभा यात्रा पांडेयहाता, घंटाघर से निकलकर मदरसा चौक, लालडिग्गी, मिर्जापुर, घासी कटरा, जाफरा बाजार, चरण लाल चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती घंटाघर होते हुए पांडेयहाता लौटकर समाप्त होगी। शोभायात्रा में हरा और काले रंग का इस्तेमाल करना प्रतिबंधित होगा। प्रेसवार्ता में रामप्रकाश गुप्ता, जयजयराम गुप्ता, राहुल कुमार गुप्ता, लोकेश पटवा, भोलेंद्र नारायण दूबे, संदीप शर्मा, विजय पटवा, संजय बरनवाल, राजेश पटवा, लक्षण शर्मा, शिवम पटवा, छेदी मोदनवाल, वैभव अग्रहरि, उत्कर्ष बरनवाल, अंशुमन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।