फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना पर वार: अब सात लाख बीस हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य, जानिए कब से होगी शुरूआत

Sat, 27 Mar 2021 12:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 27 Mar 2021 12:39 PM IST
विज्ञापन
all people above 45 years of age will get vaccinated from April 1
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

कोविड टीकाकरण अभियान के क्रम में अब जिले के सात लाख 20 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। एक अप्रैल से 45 वर्ष से ऊपर से सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। पहले तीन चरणों में यह संख्या चार लाख 20 हजार था। ऐसे में अब तीन लाख और लोगों को वैक्सीन लग सकेगी। एक अप्रैल से स्वास्थ्य विभाग बूथों की संख्या में भी इजाफा करेगा।



 

all people above 45 years of age will get vaccinated from April 1
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

जिले में 16 जनवरी से कोविड टीकाकरण की शुरुआत की गई। पहले चरण में हेल्थ वर्कर और दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया गया। तीसरे चरण में 45 से 59 वर्ष के बीमार और 60 वर्ष से अधिक लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

 

all people above 45 years of age will get vaccinated from April 1
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

केंद्र सरकार ने अब 45 वर्ष से ऊपर सभी लोगों को टीका लगाने का निर्देश दिया है। इसके बाद से यह संख्या बढ़कर सात लाख 20 हजार से अधिक हो गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि एक अप्रैल से बूथों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। जिला अस्पताल में चार बूथ बनाए जाएंगे। इसके अलावा सीएचसी और पीएचसी पर भी संख्या बढ़ाई जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
all people above 45 years of age will get vaccinated from April 1
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
एक लाख 30 हजार से अधिक लोगों को लग चुका है टीका
जिले में 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान की गति अभी उम्मीद के मुताबिक है। अब तक केवल एक लाख 30 हजार लोगों को कोविड का टीका लग पाया है। मार्च में एक लाख 20 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष केवल 60 प्रतिशत लोग ही टीका लगवाने के लिए आगे आए हैं।

 
विज्ञापन
all people above 45 years of age will get vaccinated from April 1
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने कहा कि टीकाकरण अभियान में सभी स्वास्थ्य कर्मी लगाए गए हैं। लोगों को टीकाकरण के फायदे बताए जा रहे हैं। टीका पूरी तरह से सुरक्षित और असरदार है। ऐसे में लोग टीकाकरण के लिए आगे आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed