फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur Weather: मौसम का बदला मिजाज, बादलों के पहरे में रहा सूरज, जानिए कब से साफ होगा आसमान

Tue, 05 Jan 2021 09:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Jan 2021 09:39 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Weather update news weather change of sunlight see latest photos
गोरखपुर का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में मौसम का मिजाज सोमवार को एकाएक बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। वहीं मंगलवार की सुबह भी काले बादल और तेज हवा के साथ ही शुरू हुई। ऐसे में ठंड थोड़ी ज्यादा महसूस हुई।
Gorakhpur Weather update news weather change of sunlight see latest photos
गोरखपुर का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि सोमवार को तकरीबन पूरे दिन सूरज बादलों के पीछे छिपा रहा। इसकी वजह से दिन के तापमान में गिरावट आई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, आज भी काफी हद तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
Gorakhpur Weather update news weather change of sunlight see latest photos
गोरखपुर में ठंड का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
पिछले कुछ दिनों से चटक धूप का आनंद उठा रहे लोगों को इस बदले मौसम ने एक बार फिर ठंड का एहसास कराया। सोमवार की सुबह घने कोहरे में लिपटी थी। सूरज के बादलों के पीछे छिपे होने की वजह से दिन का तापमान लुढ़ककर 20 डिग्री के पास पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Weather update news weather change of sunlight see latest photos
गोरखपुर का मौसम। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
वहीं करीब सात किलोमीटर की रफ्तार से पछुवा हवा चलने से ठंड ज्यादा महसूस हुई। हालांकि, न्यूनतम तापमान में करीब पांच डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह 13 डिग्री से भी ज्यादा रहा।
विज्ञापन
Gorakhpur Weather update news weather change of sunlight see latest photos
गोरखपुर में ठंड का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से मौसम में यह बदलाव आया है। आज भी पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। आज के बाद मौसम साफ होगा, लेकिन आठ जनवरी के बाद मौसम में फिर बदलाव आने की संभावना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed