फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में आज से होगा कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन, इमरजेंसी में रहेगी डॉक्टरों की तैनाती

Tue, 05 Jan 2021 07:03 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Jan 2021 07:03 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccine dry run from Tuesday in Gorakhpur
कोरोना वायरस वैक्सीन (फाइल फोटो) - फोटो : Pixabay

गोरखपुर में कोरोना टीकाकरण के पूर्वाभ्यास (ड्राई-रन) की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। छह स्वास्थ्य केंद्रों पर 150 कर्मियों को मंगलवार को सांकेतिक तौर पर टीका लगाया जाएगा। हर सेंटर में ड्राई रन की नोडल अधिकारी पूरी मॉनीटरिंग करेंगे। साथ ही इसकी रिपोर्ट सीएमओ को सौंपेंगे। इसी दिन रिपोर्ट सीएमओ के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी।

Corona vaccine dry run from Tuesday in Gorakhpur
कोरोना वायरस वैक्सीन (फाइल फोटो) - फोटो : iStock

सीएमओ डॉ. सुधाकर प्रसाद पांडेय ने बताया कि ड्राई-रन का उद्देश्य खामियों को दूर करना है। हर सेंटर पर 25-25 कर्मियों का चयन किया गया है। इनके नाम की सूची भी सौंप दी गई है। इन सेंटरों पर एक वैक्सीनेटर समेत चार अन्य कर्मी तैनात रहेंगे, जो सांकेतिक तौर पर कर्मियों को टीका लगाएंगे। बताया कि सुबह 10 बजे वैक्सीनेशन का ड्राई रन शुरू किया जाएगा। हर केंद्र पर नोडल अधिकारी के रूप में प्रशासन की ओर से एसडीएम या तहसीलदार, पुलिस की ओर से सीओ या फिर एसओ और स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडिशनल सीएमओ की तैनाती रहेगी। इसके अलावा हर केंद्र पर पुलिसकर्मियों की तैनाती भी रहेगी।

Corona vaccine dry run from Tuesday in Gorakhpur
कोरोना वायरस वैक्सीन (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

सीरिंज रहेगी, वैक्सीन नहीं रहेगा
कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर ड्राई रन में जो सीरिंज लगनी है वह सेंटर पर मौजूद रहेगी। जबकि वैक्सीन नहीं रहेगा। सेंटर पर एक वैक्सीनेटर समेत चार अन्य स्वास्थ्य कर्मी तैनात रहेंगे। हर सेंटर पर दो-दो टीमें भी तैनात रहेंगी। वैक्सीनेशन के बाद डाटा फिडिंग भी तत्काल किया जाएगा।

इमरजेंसी में रहेगी डॉक्टरों की तैनाती
कोरोना वैक्सीनेशन के बाद अगर किसी मरीज को बुखार, सिर दर्द, चक्कर आने जैसी परेशानी होती है तो इसके लिए डॉक्टरों की तैनाती रहेगी। ड्राई-रन के दौरान इसका भी अभ्यास किया जाएगा। इस बीच अगर रेफर करने की नौबत आती है तो हर केंद्र पर एंबुलेंस की भी तैनाती रहेगी। इसके अलावा हर केंद्र पर ऑक्सीजन की भी व्यवस्था रहेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona vaccine dry run from Tuesday in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वैक्सीनेशन नहीं, सिर्फ मॉक ड्रिल होगी
सीएमओ डॉ. सुधाकर प्रसाद पांडेय ने बताया कि ड्राई-रन में किसी को वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। सिर्फ मॉक ड्रिल होगी। इस दौरान बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण करने, ऑब्जर्वेशन और इलाज करने का ड्राई रन भी किया जाएगा।

हर वैक्सीनेशन सेंटर में तीन कक्ष रहेंगे
सीएमओ ने बताया कि वैक्सीनेशन सेंटर में वेटिंग रूम, वैक्सीनेशन कक्ष और आब्जर्वेशन कक्ष तय किए गए हैं। इसके अलावा एनाफाइलेक्टिसस किट ऑब्जर्वेशन कक्ष में मौजूद रहेंगी। हर कक्ष में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

 

विज्ञापन
Corona vaccine dry run from Tuesday in Gorakhpur
कोरोना वायरस वैक्सीन (फाइल फोटो) - फोटो : iStock
कोल्ड चेन प्वाइंट पर सुरक्षा के रहें पुख्ता इंतजाम
कोरोना वैक्सीनेशन के ड्राई-रन (पूर्वाभ्यास) की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने सोमवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक की। बताया कि पांच जनवरी को कोविड-19 वैक्सीनेशन की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। जिले में छह केंद्रों पर टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इसमें तीन शहरी और तीन ग्रामीण क्षेत्र के हैं। उन्होंने कोल्ड चेन प्वाइंट पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

मंगलवार को इन केंद्रों पर होगा ड्राई-रन
जिला महिला अस्पताल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कैंपियरगंज


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.comअमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed