{"_id":"6156a5778ebc3e9fbb68436c","slug":"gorakhpur-weather-update-change-weather-after-rainfall-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: गोरखपुर में मौसम ने बदली करवट, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: गोरखपुर में मौसम ने बदली करवट, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, देखें तस्वीरें
Fri, 01 Oct 2021 12:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:49 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : आनंद चौधरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शुक्रवार की सुबह मौसम ने करवट बदल ली। दिन निकलने के साथ ही तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। अचानक मौसम बदलने से उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को काफी राहत मिली। बारिश के कारण आज के दिन की शुरुआत सुहाने मौसम से हुई। हालांकि शहर के निचले इलाकों में पानी भरने के कारण लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। वहीं स्कूल-कॉलेज व ऑफिस जाने वाले लोगों को भी दिक्कत हुई। अनुमान है कि दो से चार अक्तूबर तक जिले में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार को जिले में कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। पुरुआ हवा चल सकती है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : आनंद चौधरी।
मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि एक वायुमंडलीय परिस्थिति बन रही है। इसके चलते दो से चार अक्तूबर तक जिले में बारिश हो सकती है। इस दौरान पुरुआ हवा चल सकती है। इसकी गति 5 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। आर्द्रता अधिकतम 70 से 90 फीसदी हो सकती है।
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
गौरतलब है कि इस मानसून सीजन में औसत से करीब छह फीसद अधिक बारिश हो चुकी है। हालांकि सितंबर माह की औसत की तुलना में यह औसत के करीब है। सितंबर माह की औसत वर्षा 228.8 मिलीमीटर है। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि एक बार फिर बारिश के लिए वायुमंडलीय परिस्थितियां बनने वाली हैं। इसके चलते दो अक्टूबर जिले में हल्की बारिश हो सकती है। सितंबर के अंतिम सप्ताह में बारिश व धूप का मिलाजुला असर लोगों को देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर-बस्ती मंडल के कई जिलों में इस साल सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है तो कई जिलों में सामान्य से काफी कम बरसात रिकॉर्ड की गई है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि अब बारिश का ट्रेंड पूरी तरह से बदल चुका है। बारिश सामान्य से ज्यादा हो रही है लेकिन बारिश के दिन कम होने लगे हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एनवायरनमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से मौसम में यह बदलाव आया है और इसके अगले दो से तीन दिनों तक एक्टिव रहने की संभावना है। इस दौरान बूंदाबांदी के आसार हैं।