उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बुधवार को तेज धूप के बाद अचानक मौसम ने करवट बदल ली। थोड़ी ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बता दें कि गोरखपुर मंडल में लगातार मौसम बदल रहा था लेकिन बारिश नहीं हो रही थी।
2 of 5
गोरखपुर में बारिश का मौसम।
- फोटो : आनंद चौधरी।
झमाझम बारिश के बाद मौसम बिल्कुल सुहाना हो गया। इस दौरान आसमान में छाए घने और काले बादलों ने सूर्यदेव को पूरी तरह ढक लिया। जिसके चलते धूप का नामोनिशान नहीं रहा। कुछ ही देर में ही हवाओं में भी ठंडक आ गई, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई।
3 of 5
गोरखपुर में बारिश का मौसम।
- फोटो : आनंद चौधरी।
वहीं शहर में बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने की वजह से शहर के कई क्षेत्रों में पानी भर गया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। सड़कों पर आवागमन भी बाधित हुआ।
4 of 5
गोरखपुर में बारिश का मौसम।
- फोटो : आनंद चौधरी।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय कम दबाव का क्षेत्र गोरखपुर के ऊपर सक्रिय हो गया है। इसकी वजह से बुधवार को गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में बारिश हो रही है।
5 of 5
गोरखपुर में बारिश का मौसम।
- फोटो : आनंद चौधरी।
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन समेत कम दबाव के दो क्षेत्र गोरखपुर के ऊपर सक्रिय होने वाले हैं। ट्रफ लाइन गुजरात से राजस्थान और यूपी होते हुए पश्चिम बंगाल जा रही है। वहीं दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो गया है। इन सब वजहों से गोरखपुर के ऊपर सिस्टम सक्रिय हो गया।