उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ उर्फ सिंहोरवा स्थित शिव मंदिर परिसर में 22 मार्च से रह रहे फ्रांसीसी परिवार की बेटी पैलेरस ओफैली मार्गेट की तबीयत खराब हो गई है। परिजन उसके इलाज के लिए गोरखपुर आए हैं।
फ्रांसीसी दंपती की बेटी को हुआ डेंगू, डॉक्टर बोले- 'अब पहले से ठीक है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्गेट का इलाज तारामंडल स्थित शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक अब उसकी हालत में काफी सुधार है। वहीं, फ्रांसीसी दंपती बेटी सहित शहर के एक होटल में ठहरे हैं।
जानकारी के अनुसार, फ्रांसीसी दंपती की बेटी पैलेरस ओफैली मार्गेट को आठ दिन पहले बुखार हुआ तो परिजन उसे लेकर गोरखपुर आए और तारामंडल स्थित शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में चेस्ट फिजिशियन डॉ. ऋषभ गोयल से जांच कराई। खून की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई।
सोमवार को परिजन दोबारा बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि मरीज की हालत में काफी सुधार है। प्लेटलेट काउंट एक हफ्ते में दोगुने हो गए हैं। मरीज को अब बुखार भी नहीं है। ऐसे में कुछ दवाएं देकर उन्हें वापस भेज दिया है।
बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण भारत-नेपाल सीमा सील है। इस कारण फ्रांस निवासी पैलेस पैट्रिक जोसेफ, उनकी पत्नी बर्जिनी, बड़ी बेटी पैलेरस ओफैली मार्गेट, छोटी बेटी लोला जेनिफर और बेटा पैलेरस टाम कोल्हुआ के शिव मंदिर में ठहरे हैं। वीजा की अवधि समाप्त होने पर वे लोग 27 जुलाई को दिल्ली गए थे और सात अगस्त को आगरा होते हुए कोल्हुआ पहुंचे।