गोरखपुर में पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को बुधवार को थोड़ी सी बारिश ने बड़ी राहत पहुंचाई। वहीं गुरुवार की सुबह भी काले बादल और तेज हवा के साथ ही शुरू हुई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 11 सितंबर तक तपिश भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
2 of 5
गोरखपुर का मौसम।
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
बता दें कि बुधवार की सुबह 11 बजे अचानक मौसम का रुख बदल गया। आकाश में काले बादलों ने डेरा जमाना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। तकरीबन 15 मिनट बाद बारिश तो थम गई लेकिन बादल छाए रहे। वहीं अगले दिन गुरुवार को भी मौसम सुबह से सुहाना हो गया।
3 of 5
गोरखपुर का मौसम।
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
गुरुवार को सुबह से ही करीब 12 किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवा बह रही है। वहीं बुधवार को 13 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों से 33-34 डिग्री तापमान के बावजूद हीट इंडेक्स 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया था। गुरुवार को तापमान लुढ़क कर 32 डिग्री तक हो गया। इससे लोगों ने काफी राहत महसूस की।
4 of 5
गोरखपुर का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि एक ट्रफ लाइन राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार से उड़ीसा तक जा रही है। इसके प्रभाव की वजह से गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में बारिश हुई है। अगले कुछ दिनों तक मौसम के सामान्य रहने की संभावना है।
5 of 5
गोरखपुर का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि यदि 20 मिलीमीटर से अधिक बारिश और 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही तो अगले दो- तीन दिन तक गर्मी से राहत मिलेगी।