{"_id":"6010ecbb8ebc3e089878e7f1","slug":"gorakhpur-weather-news-update-heavy-cold-after-rain-in-hill-station","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: घने कोहरे की चादर में लिपटा शहर, बर्फीली हवाओं से कांप रहे लोग, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: घने कोहरे की चादर में लिपटा शहर, बर्फीली हवाओं से कांप रहे लोग, देखें तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 27 Jan 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Gorakhpur cold weather
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बुधवार की सुबह घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ हुई। रुक-रुक कर पुरवा सर्द हवा चलने के कारण गलन और बढ़ गई है। सुबह होने के बावजूद सड़कों पर गाड़ियों की लाइट जलाकर लोग चलने को मजबूर रहे।
2 of 5
Gorakhpur cold weather
- फोटो : अमर उजाला।
कड़ाके की ठंड में लोग अपने घरों में दुबके रहे। वहीं जिन लोगों को बहुत जरूरी था वही लोग मजबूरी में घर से बाहर निकले। गर्म कपड़े पहनने के बाद भी लोग ठंड से परेशान रहे। गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है। सुबह मध्यम से लेकर घना कोहरा छाया रहेगा।
3 of 5
Gorakhpur cold weather
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से शहर के लोग कांप रहे हैं। लगातार पुरवा हवा चलने की वजह से सुबह के वक्त काफी घना कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ने के साथ कोहरा तो छंट रहा, लेकिन सूरज के दर्शन नहीं हुए और गलन बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Gorakhpur cold weather
- फोटो : अमर उजाला।
मौसम के जानकार बताते हैं कि जिले में छाई घने कोहरे की मोटी परत के चलते धूप नहीं मिल पा रही है। इस कारण अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है। बर्फीली हवाएं पहाड़ों से आ रही हैं। शीतलहर और कम धूप वाले दिनों सा माहौल अगले चार-पांच दिनों तक बना रहने के आसार हैं। धूप के लिए इंतजार भी करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
Gorakhpur cold weather
- फोटो : अमर उजाला।
गौरतलब है कि मंगलवार को सुबह भी पिछले कई दिनों की तरह घने कोहरे के साथ हुई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही मौसम थोड़ा साफ हुआ, लेकिन ऊपरी वायुमंडल में लगातार हवा चलने की वजह से वातावरण में काफी ज्यादा नमी बनी रही। इसकी वजह से ऊपरी वायुमंडल में धुंध सी छायी रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।