{"_id":"5ef1d063b1de2b4c26786332","slug":"gorakhpur-weather-forecast-report-today-gorakhpur-weather-change-after-heavy-rainfall-latest-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weather Update: झमाझम बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, बादल रहेंगे बरकरार, तस्वीरों में देखें शहर का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: झमाझम बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, बादल रहेंगे बरकरार, तस्वीरों में देखें शहर का हाल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 23 Jun 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में करीब एक सप्ताह पहले शुरू हुआ मानसूनी बारिश का सिलसिला मंगलवार को भी जारी है। गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। जिससे मौसम सुहाना हो गया।
2 of 10
gorakhpur weather
- फोटो : राजेश कुमार
मंगलवार की सुबह धूप निकलने के बाद दोपहर में एकाएक मौसम बदल गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई। बता दें कि रविवार की देर रात में शुरू हुई तेज बारिश सोमवार की सुबह 8:00 बजे तक जारी रही।
3 of 10
gorakhpur weather
- फोटो : राजेश कुमार।
मंगलवार को दिन में भी धूप और बादलों के जद्दोजहद के बीच बूंदाबांदी ने अपनी जगह बना ली। सोमवार को 24 घंटे के दौरान 64.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक 25 और 26 जून को गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश होगी, लेकिन इसके पहले भी रुक-रुककर बारिश होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
gorakhpur weather
- फोटो : राजेश कुमार।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश होते हुए बंगाल की खाड़ी तक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा एक सिस्टम बंगाल की खाड़ी में और बन रहा है। इसकी वजह से अगले कुछ दिन बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
5 of 10
gorakhnath temple
- फोटो : आनंद चौधरी।
औसत से 70 फीसद अधिक हो चुकी है जून में बारिश
जून में बारिश का आंकड़ा औसत से काफी आगे चला गया है। इस महीने में अबतक औसत से 70 फीसद अधिक बारिश हो चुकी है। जून में औसत बारिश का मानक 185.5 मिलीमीटर है जबकि 22 जून तक 333.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के मुताबिक, 24 जून के बाद मध्यम से भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। ऐसे में जून की बारिश के आंकड़े में भारी बढ़ोत्तरी की संभावना बनी हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।