{"_id":"601d20ba8ebc3ed285261f7c","slug":"gorakhpur-weather-change-after-cloud-shadow-weather-forecast-on-light-rain-in-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: मौसम ने फिर बदला मिजाज, रिमझिम बारिश से बढ़ी ठिठुरन, तस्वीरों में देखें शहर का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मौसम ने फिर बदला मिजाज, रिमझिम बारिश से बढ़ी ठिठुरन, तस्वीरों में देखें शहर का हाल
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 05 Feb 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शुक्रवार को फिर से मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया। सुबह थोड़ी धूप खिलने के बाद अचानक आकाश में बादलों ने डेरा डाल दिया। वहीं देर शाम को रिमझिम बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी। इसकी वजह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।
2 of 5
गोरखपुर मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि गुरुवार को जहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री से भी ज्यादा हो गया था वहीं शुक्रवार को बादल छाने की वजह से फिर से थोड़ी ठंड महसूस हुई। न्यूनतम तापमान के अलावा अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
3 of 5
गोरखपुर मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार दोपहर 12:00 बजे के आसपास दिन का पारा मात्र 20 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। बादलों के छाए रहने और पछुआ हवा चलने की वजह से सिहरन भी महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गोरखपुर मौसम।
- फोटो : आनंद चौधरी।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से मौसम में यह बदलाव हुआ है। शुक्रवार के अलावा शनिवार को भी हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है।
विज्ञापन
5 of 5
गोरखपुर मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
गौरतलब है कि गुरुवार व शुक्रवार को और दिनों की अपेक्षा कोहरा काफी कम रहा। सुबह आठ बजे ही कोहरा करीब-करीब छंट गया। न्यूनतम तापमान भी करीब दो डिग्री ज्यादा 8.6 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम और अधिकतम, दोनों तापमान फरवरी के सामान्य से कम ही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।