फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#LadengeCoronaSe: शरीर का मोर्चा टीके ने संभाला, पुलिस वालों ने कोरोना का

Sat, 15 May 2021 01:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 15 May 2021 01:25 PM IST
सार

वैक्सीनेशन के बाद नहीं आई अस्पताल जाने की नौबत, 67 हुए बीमार, 46 ठीक हो चुके, कोरोना को हरा अब सड़क पर लोगों के बीच में उतरकर करा रहे कानून व्यवस्था का पालन

विज्ञापन
Gorakhpur Police real corona warriors special story
कोरोना वॉरियर्स। - फोटो : अमर उजाला।

टीकाकरण ही कोरोना का सुरक्षा कवच है, यह पुलिसकर्मियों के आंकड़े साबित कर रहे हैं। गोरखपुर जिले में तैनात 5 हजार 262 पुलिस वालों में से 5 हजार 157 को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है और इसमें से महज 67 पुलिसकर्मी ही संक्रमित हुए। उन्हें भी अस्पताल ले जाने की नौबत नहीं आई। सभी ने घर या फिर सरकारी आवास में आइसोलेशन में रहकर खुद को ठीक कर लिया। इस दौरान सिर्फ एक पुलिसकर्मी ने जान गंवाई, उसकी वजह भी किडनी की समस्या सामने आई थी। वर्तमान में 20 पुलिसकर्मी संक्रमित है जो आइसोलेशन में हैं, बाकी सभी 46 ठीक होकर ड्यूटी पर लौट चुके हैं। जबकि पिछले साल पहली लहर में 362 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए थे और सभी ठीक हो गए थे लेकिन तकरीबन 100 से ज्यादा को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

Gorakhpur Police real corona warriors special story
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

जानकारी के मुताबिक, कोरोना की पहली लहर के बाद वैक्सीन आते ही फ्रंट लाइन पुलिस वालों को वैक्सीन लगाई गई गई थी। जिसका असर दूसरी लहर में बचाव के रूप में सामने आया है।

Gorakhpur Police real corona warriors special story
पुलिस। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : iStock
इस बार जिले में तैनात फोर्स का एक प्रतिशत भी कोरोना की चपेट में नहीं आया। चंद पुलिस वाले संक्रमित हुए मगर उन्हें अस्पताल या फिर ऑक्सीजन की जरूरत नहीं महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Police real corona warriors special story
गुलरिहा इंस्पेक्टर विनोद अग्निहोत्री। - फोटो : अमर उजाला।

नहीं हुई परेशानी, 13 दिन में ठीक हो गया
गुलरिहा इंस्पेक्टर विनोद अग्निहोत्री ने कहा कि वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। 24 अप्रैल को लक्षण मिलने पर रिपोर्ट पॉजीटिव तो आई लेकिन कोई परेशानी नहीं हुई। थाने के सरकारी आवास में आइसोलेशन में रहे और सात मई को फिर से काम पर लौट आए। संक्रमण के दौरान हमने योग का सहारा लिया। गर्म पानी का ही इस्तेमाल करते थे और खुद को नकारात्मक सोच से दूर रखते हुए ठीक हो गए।

 

विज्ञापन
Gorakhpur Police real corona warriors special story
एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु। - फोटो : अमर उजाला।
एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने कहा कि पुलिसकर्मी कोविड नियमों को लेकर पूरी सावधानी बरत रहे हैं। जरा सी लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है। टीका और सतर्कता का असर है कि जो पुलिसकर्मी संक्रमित हुए भी जल्दी ठीक हो गए। पुलिस वालों को निर्देशित भी किया गया है कि संक्रमण से बचाव को लेकर सतर्क रहें। मॉस्क पहने, सोशल डिस्टेंसिंग अपनाएं। यानी कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन करें। कुछ पुलिस वाले संक्रमित है जिनकी लगातार निगरानी की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed