गोरखपुर के गीडा इलाके के हनुमान चौहान की मौत के बाद मंगलवार शाम नौसड़ चौराहे पर हालात बेकाबू हो गए। हंगामे के दौरान पथराव हुआ तो सड़क किनारे खड़े एक मिनी पुलिस ट्रक में कई पुलिसकर्मी घुस गए। दरवाजा बंद कर अंदर छिप गए। भीड़ लगातार ट्रक पर पत्थर बरसाती रही।
ट्रक चालक ने वाहन स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन इंजन बंद होने के कारण गाड़ी नहीं चली। इस बीच गुस्साई भीड़ ने ट्रक को घेर लिया और उस पर लाठी-डंडे और पत्थर बरसाने लगी। कई ईंट-पत्थर लगने के बाद चालक ने दरवाजा खोलकर भागकर अपनी जान बचाई।
2 of 12
खाट पर शव रखकर विरोध करते परिजन, मनाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव किया
मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने शव को खाट पर रखकर सुबह पहले तीन घंटे तक गोरखपुर-वाराणसी हाईवे जाम रखा। फिर शाम करीब पांच बजे पोस्टमार्टम के बाद शव लाए जाने पर दोबारा हंगामा शुरू हो गया। सांसद रवि किशन को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। अचानक हुए पथराव से पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
3 of 12
मृतक हनुमान व रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा
यह पूरा वाकया किसी ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जाली लगे ट्रक में फंसे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह खुद को बचाया। उधर, पथराव की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने लाठी सड़क पर पटक कर भीड़ को खदेड़ा। लगभग तीन घंटे तक चले इस उपद्रव के दौरान नौसड़ चौराहे से लेकर जवाहर चक तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
4 of 12
भीड़ को तितर बितर करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात
उधर, तनाव की स्थिति को देखते हुए देर रात तक नौसड़ और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात रहा। गीडा, गगहा, बांसगांव और तिवारीपुर थानों की पुलिस फोर्स मौके पर डटी रही। हंगामे के दौरान नौसड़ चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वाराणसी और लखनऊ की ओर जाने और आने वाले यात्री घंटों तक जाम में फंसे रहे। देर रात स्थिति सामान्य होने के बाद यातायात बहाल कराया जा सका। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
5 of 12
शव को ले जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भीड़ के पथराव में पुलिस ट्रक क्षतिग्रस्त, कई वाहन फंसे
भीड़ के पथराव में पुलिस के मिनी ट्रक का शीशा टूट गया। कई निजी वाहन भी पत्थर लगने से क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने फोर्स को तैनात कर हालात पर नियंत्रण पाया। रात तक माहौल तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बना रहा।