फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोहल्ला लाइव: गोरखपुर के इन कॉलोनियों से निकलने के लिए नाव का आसरा, मुसीबत बनी है बरसात

Thu, 09 Sep 2021 02:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Sep 2021 02:57 PM IST
सार

गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे तेजी से नए मोहल्ले विकसित हो रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र में शामिल इन मोहल्लों में एक तो अभी विकास की रफ्तार बहुत धीमी है, दूसरे अधिकांश घर अनियोजित तरीके से बन गए हैं।

विज्ञापन
gorakhpur Mohalla live news after Water logging
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले के नौसड़ इलाके की कई नई कॉलोनियों के लिए बरसात किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है। जलनिकासी का प्रबंध नहीं होने के चलते तेज बारिश होते ही पानी सड़क पर भरने लगता है। बगहाबीर बाबा स्थान के सामने की कॉलोनी में तो बरसात का पानी ही बाढ़ जैसा लगने लगा है। कॉलोनी की मुख्य सड़क पर नाव चलानी पड़ रही है। मोहल्ले के लोग नाव से सड़क तक आते हैं और यहां से फिर अपने गंतव्य को जाते हैं।



गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे तेजी से नए मोहल्ले विकसित हो रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र में शामिल इन मोहल्लों में एक तो अभी विकास की रफ्तार बहुत धीमी है, दूसरे अधिकांश घर अनियोजित तरीके से बन गए हैं। इसके चलते पानी का बहाव प्रभावित हो गया है। कॉलोनी में रहने वाले रामप्रवेश, सुभाष आदि बताते हैं कि पिछले तीन साल से बरसात में जलभराव की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

gorakhpur Mohalla live news after Water logging
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।

कॉलोनी की कई सड़कों पर दो से तीन फुट तक पानी भरा रहता है। यह पानी धीरे-धीरे स्वत: ही समाप्त होता है। इस बार कम ही दिनों में ज्यादा बारिश हो गई। इसके चलते निचले इलाके में बसी इस कॉलोनी में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई। मुख्य मार्ग के किनारे ही बने मकानों के सामने भी घुटने भर पानी लगा है। कॉलोनी के अंदर की हालत इससे भी अधिक गंभीर है। प्रशासन की तरफ से नाव लगाई गई है जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है।

इसे भी पढ़ें- एक था जगदीशपुर गांव, राप्ती ने मिटा दिया वजूद

gorakhpur Mohalla live news after Water logging
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।

परिचितों के घर खड़ी हैं गाड़ियां
नई बसी कॉलोनियों में मध्यम वर्ग के लोगों के मकान हैं। कोई नौकरी करता है तो कोई दुकानदार है। लिहाजा सभी के पास अपनी-अपनी गाड़ी है लेकिन सड़क पर पानी के चलते कोई गाड़ी अंदर नहीं ले जा पा रहा है। सभी ने मुख्य सड़क के किनारे अपने परिचितों के यहां गाड़ी खड़ी की है। लोग घुटनों तक पैंट मोड़कर नाव से सड़क पर आते हैं और यहां से जूता-चप्पल पहनकर अपने दफ्तर, दुकान, स्कूल आदि जगहों पर जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में बदला मौसम: आसमान में छाए काले बादल, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
gorakhpur Mohalla live news after Water logging
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।

बोले मोहल्ले के लोग
दीपक ने बतया कि दरवाजे तक पानी लगा है। पिछले तीन साल से बरसात में ऐसी दिक्कत हो रही है। जलनिकासी का कोई प्रबंध नहीं किया गया। जिस रास्ते पानी बहता था, उस पर कई लोगों का नया मकान बन गया है। प्रशासन की तरफ से अब तक कोई इंतजाम नहीं किया गया। सड़क को ही अगर ऊंचा कर दिया जाए तो भी समस्या का हल निकल सकता है।
 
अंकित यादव ने कहा कि हाइवे के किनारे जो नाला बना है, वह भी अधूरा है। बरसात होने पर आसपास के घरों का पानी तो यहां जमा होता ही है, हाइवे के किनारे बसे अन्य घरों का पानी भी नाले से बहकर यहीं आ जाता है। आगे पानी निकलने का रास्ता नहीं होने के चलते यहां जलभराव की स्थिति गंभीर बन जाती है। गंदे पानी में महीनों तक आवागमन हमारी मजबूरी बन चुकी है।

 

विज्ञापन
gorakhpur Mohalla live news after Water logging
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।

उर्मिला वर्मा ने बताया कि आठ महीने का बेटा सर्दी, बुखार से पीड़ित है। इलाज के लिए नौसड़ जाना है। नाव से किसी तरह से निकलकर सड़क तक आई हूं। मोहल्ले के कई अन्य घरों में यही स्थिति है। तीन महीने तक हम लोगों को बाढ़ जैसी पीड़ा झेलनी पड़ती है। कॉलोनी में कई घरों के बाहर पानी है। कोई पूछने भी नहीं आया।

मनोज गौड़ ने कहा कि सबसे अधिक दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों के सामने है। हम लोग पैंट व जूता हाथ में लेकर नाव से सड़क तक आते हैं। यहां से पहनकर स्कूल जाते हैं। वापस आने पर यहीं से जूता व पैंट हाथ में टांगकर घर पहुंचते हैं। कई परिवारों के लोग बच्चों को रोज यहां तक छोड़ने आते हैं और शाम को आकर फिर साथ ले जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed