गोरखपुर बशारतपुर में चाट का ठेला लगाने वाले विजय गुप्ता के बेटे विवेक ने जेईई मेन में 99.91 परसेंटाइल हासिल किया है। विवेक की पढ़ाई में कर्जदार हो गए विजय बेटे की सफलता से बहुत खुश हैं। बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार देर रात ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन के नतीजे घोषित कर दिए। गोरखपुर जिले के मेधावियों ने अच्छी कामयाबी हासिल की है।
सफलता की कहानी: बेटे को इंजीनियर बनाने में कर्जदार हो गए चाट का ठेला लगाने वाले विजय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराए का मकान लेकर रहने वाले विजय ने बड़ी मुफलिसी में बेटे को पढ़ाया। अमर उजाला से बातचीत में बहुत खुश थे। हों भी क्यों न, आर्थिक तंगी में भी बेटे को पढ़ाकर इंजीनियर बनाने की उनकी ख्वाहिश जो पूरी हुई थी। विवेक के बड़े भाई धीरज गुप्ता ने बताया कि पिता ने आर्थिक तंगी का असर विवेक पर नहीं पड़ने दिया। मां फूल कुमारी ने भी इसके लिए त्याग किया। बचपन में ही विवेक की मेधा को भांपकर विजय ने उसे इंजीनियर बनाने की ठान ली। कर्ज लेते गए, लेकिन विवेक की पढ़ाई में उन्होंने कोई बाधा नहीं आने दी।
लॉकडाउन के दौरान उनका धंधा भी चौपट हो गया, लेकिन उसका असर उन्होंने बेटे की पढ़ाई पर नहीं पड़ने दिया। विवेक रिजल्ट से खुश तो हैं, लेकिन उनका लक्ष्य आईआईटी में पढ़ने का है। जेईई एडवांस के लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। विवेक को हाईस्कूल में 95.6 प्रतिशत अंक मिले थे। एबीसी कोचिंग क्लासेज के सौरभ अग्रवाल और नवनीत सिंह ने बताया कि 10वीं से उन्होंने गोरखपुर टैलेंट सर्च एग्जाम में विवेक का चयन किया। बेहतर मार्गदर्शन से उसे अच्छी सफलता मिली है।
गोरखपुर आजाद नगर के रहने वाले अनुभव श्रीवास्तव ने जेईई मेन में 99.94 परसेंटाइल हासिल कर अपनी मेधा का परिचय दिया है। अनुभव के पिता मनीष श्रीवास्तव बिजली विभाग में अभियंता हैं, जबकि मां प्रीति श्रीवास्तव जूनियर हाईस्कूल में अध्यापिका हैं। मूलरूप से उरुवा ब्लॉक में गजपुर गांव के रहने वाले अनुभव का सपना आईआईटी से इंजीनियरिंग करने का है। इसके लिए वह जेईई एडवांस की तैयारी में जुटे हैं। अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देेते हैं।
जेईई मेन में 98.44 परसेंटाइल हासिल करने वाले अमन कश्यप सॉफ्टवेयर डेवलपर बनना चाहते हैं। अमन ने बताया कि खुशी है कि पापा की उम्मीदों पर खरा उतरा हूं। भविष्य में और मेहनत करना है। अंतिम रिजल्ट में अच्छा स्कोर लाकर श्रेष्ठता साबित करनी है। अमन के पिता अनिल कश्यप बिजनेसमैन और माता छाया कश्यप गृहिणी हैं। उनके एक भाई अलोक और बहन आरती हैं। अमन ने आरपीएम एकेडमी से पढ़ाई की है। कक्षा 10वीं में 94 प्रतिशत तथा 12वीं में 95.8 प्रतिशत अंक हासिल किया है।