फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर को मिली कोविशील्ड की 1,79,500 खुराक, जानिए किसे लगेगा पहले टीका

Sat, 27 Feb 2021 07:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 27 Feb 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur gets doses of Covishield for vaccination
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में कोविड वैक्सीनेशन के दूसरे चरण की तैयारिया शुरू हो गई है। इसके तहत जिले में वैक्सीन भी आने शुरू हो गए हैं। कोविशील्ड के 1,79,500 वायल जिले को मिली है। डोज की बात करें तो यह संख्या 1,79,500 है। यह वैक्सीन 45 वर्ष से ऊपर के बीमार और 60 वर्ष से ऊपर सभी बुजुर्गों को निशुल्क लगनी है। इनकी संख्या करीब आठ लाख के आसपास है।




 

Trending Videos
Gorakhpur gets doses of Covishield for vaccination
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

जानकारी के मुताबिक पहले चरण में हेल्थ लाइन वर्कर और फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन लगना था। हेल्थ लाइन वर्करों और फ्रंटलाइन वर्करों को मिलाकर करीब 25 हजार लोगों को अब तक वैक्सीन लग चुकी है। पहले चरण में अब पहला डोज किसी को नहीं लगना है। अब केवल बूस्टर डोज ही लगने हैं। ऐसे में विभाग दूसरे चरण की तैयारियां शुरू कर चुका है।
 

Gorakhpur gets doses of Covishield for vaccination
vaccination - फोटो : अमर उजाला।

दूसरे चरण में 45 वर्ष से ऊपर के बीमार और 60 वर्ष से ऊपर सभी बुजुर्गों को वैक्सीन लगाया जाना है। ऐसे लोगों की संख्या करीब आठ लाख हैं। इन लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए करीब 400 बूथ बनाए जाएंगे, जिससे की एक दिन में करीब 40 हजार लोगों को वैक्सीन लग सके। इसके लिए जिले में वैक्सीन आने शुरू हो गए हैं। कोविशील्ड के 1,79,500 वायल मिले हैं। एक वायल में 10 डोज बनाए गए हैं। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में वैक्सीन जिले को मिला है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur gets doses of Covishield for vaccination
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
सोमवार से मिल सकती है रजिस्ट्रेशन की सुविधा
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि कोविन पोर्टल को अपग्रेड किया जा रहा है। अपग्रेड होने के बाद लोग कॉमन सर्विस सेंटर या फिर खुद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इसकी जानकारी एक से दो दिनों में साझा की जाएगी। बीमार लोगों को मेडिकल का पर्चा लगाना अनिवार्य होगा। जबकि 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को आधारकार्ड या अन्य दस्तावेज लगाने होंगे।
 
विज्ञापन
Gorakhpur gets doses of Covishield for vaccination
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि जिले को काफी संख्या में वैक्सीन मिल चुकी है। वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। चार मार्च से दूसरे चरण की शुरुआत की जाएगी। पहले दिन सांकेतिक रूप से वैक्सीन लगाया जाएगा। इसके बाद शासन से अनुमति मिलने के बाद वैक्सीनेशन की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed