फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिसकर्मी ही बेपरवाह तो लोगों को क्या करेंगे जागरूक? यहां कैमरे में कैद हुई इनकी लापरवाही

Sat, 27 Feb 2021 05:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 27 Feb 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
Even after knowing Covid 19 infection Police avoid mask in Gorakhpur
Gorakhpur Police - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना संकट अभी बरकरार है, कई राज्यों में संक्रमण बढ़ने लगा है। वहीं गोरखपुर में इसका असर जरूर कम हुआ है लेकिन मामले अभी भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा के लिए बचाव के प्रति जागरूकता बनी रहनी चाहिए, लेकिन कई लोग चेत नहीं रहे हैं। हद तो यह है कि लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए जागरूक करने के जिम्मेदार पुलिसवाले ही ऐसा नहीं कर रहे हैं।


 

Even after knowing Covid 19 infection Police avoid mask in Gorakhpur
Gorakhpur Police - फोटो : अमर उजाला।

अमर उजाला ने इसकी पड़ताल की तो शहर में कई पुलिसवाले मिले जो बिना मास्क के ड्यूटी करते मिले। कई पुलिसकर्मी बिना मास्क लगाए गाड़ी चलाते भी देखे गए।  


 

Even after knowing Covid 19 infection Police avoid mask in Gorakhpur
Gorakhpur Police - फोटो : अमर उजाला।

वहीं गोरखपुर में छह राज्यों में अलर्ट के बाद भी रेलवे, बस स्टेशनों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों में लोग बेखौफ बिना मास्क के घूम रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कहीं भी नहीं हो रहा है। कुछ सरकारी एवं निजी कार्यालयों में भी लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। इस पर गोरखपुर के सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने चिंता व्यक्त की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Even after knowing Covid 19 infection Police avoid mask in Gorakhpur
Gorakhpur Police - फोटो : अमर उजाला।

बीते दिनों सीएमओ ने अपील किया था कि व्यापारी से लेकर निजी और सरकारी कर्मी अपने-अपने कार्यालयों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क जरूर लगाएं। अगर कोई मास्क नहीं लगाता है या फिर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करता है तो उसे जागरूक करें। क्योंकि खतरा अभी टला नहीं है।

विज्ञापन
Even after knowing Covid 19 infection Police avoid mask in Gorakhpur
Gorakhpur Police - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि मुंबई, पंजाब, केरल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और जम्मू-कश्मीर में कोरोना के मामले अचानक बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इन राज्यों से आने वालों की निगरानी तेज कर दी है। शासन से अलर्ट जारी होने के बाद विभाग की टीम एयरपोर्ट पर आने वाले हर यात्री की स्क्रिनिंग कर रही है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed