फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बस एक वजह से बेहतर रहेगी गोरखपुर की हवा, खुले में ले सकेंगे 'चैन की सांस'

Fri, 13 Nov 2020 10:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 13 Nov 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur city air quality index is Normal
gorakhpur - फोटो : राजेश कुमार।

इस बार गोरखपुर और आसपास के इलाके की हवा की गुणवत्ता बेहतर बनी हुई है। अगर हमने सजगता दिखाई तो दिवाली के दौरान भी हवा बेहतर रहेगी। कम से कम गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर तो नहीं पहुंचेगी। बस पटाखों के इस्तेमाल में समझदारी दिखानी होगी।

Gorakhpur city air quality index is Normal
gorakhpur weather - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।

करीब एक पखवाड़े से दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 400 के खतरनाक स्तर पर  बना हुआ है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी स्थिति काफी खराब है। गुरुवार को दिल्ली का एक्यूआई 388, वाराणसी का 232, लखनऊ का 244, कानपुर का 285 दर्ज किया गया। राहत की बात यह है कि गोरखपुर एक्यूआई का स्तर एक पखवाड़े से सामान्य बना हुआ है।

 

Gorakhpur city air quality index is Normal
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि प्रशासन की सख्ती और हरियाणा और पंजाब से प्रदूषित हवा के नहीं आने से गोरखपुर का एक्यूआई बेहतर बना हुआ है। प्रशासन की सख्ती से इस बार पराली जलाने के मामलों में काफी कमी आई है। वहीं पिछले कुछ दिनों से लगातार पुरवा चल रही है। अगर हवा का रुख पछुवा रहता तो हरियाणा और पंजाब से प्रदूषित हवा गोरखपुर आती और यहां के हवा की गुणवत्ता को भी खराब करती।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur city air quality index is Normal
Ramgarh taal - फोटो : अमर उजाला।

एयर क्वालिटी इंडेक्स
0-50 - बेहतर
51-100- संतोषजनक
101-200- सामान्य
201-300- खराब
301- 400- बहुत खराब
401-500- गंभीर

 

विज्ञापन
Gorakhpur city air quality index is Normal
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
इस महीने गोरखपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स
तारीख --  एक्यूआई (माइक्रो ग्राम क्यूबिक मीटर)
01 नवंबर-   149
02 नवंबर-   151
03 नवंबर-   152
04 नवंबर-  143
05 नवंबर-  162
06 नवंबर-  164
07 नवंबर-  167
08 नवंबर- 163
09 नवंबर- 155
10 नवंबर - 151
11 नवंबर- 134
 12 नवंबर- 147
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed