{"_id":"609f7b3d10bf3f240c1262c4","slug":"gorakhpur-administration-ready-to-deal-with-third-wave-of-corona","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग: तीसरी लहर से निपटने के लिए गोरखपुर प्रशासन तैयार, बच्चों के लिए होगी खास व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग: तीसरी लहर से निपटने के लिए गोरखपुर प्रशासन तैयार, बच्चों के लिए होगी खास व्यवस्था
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 15 May 2021 01:39 PM IST
सार
पीडियाट्रिक आईसीयू की व्यवस्था पर जोर, मुख्यमंत्री ने हर मंडल में 100 बेड के पीडियाट्रिक आईसीयू बनाने का दिया है निर्देश।
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में आपदा का अनुमान लगाने में चूक के बाद गोरखपुर जिला प्रशासन संभल गया है। प्रशासन ने कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार जिला प्रशासन का पीडियाट्रिक आईसीयू बनाने पर जोर है। मुख्यमंत्री ने हर मंडल में 100 बेड के पीडियाट्रिक आइसीयू बनाने का निर्देश दिया है। दरअसल विशेषज्ञों ने तीसरी लहर को लेकर अभी तक जितने भी अनुमान व्यक्त किए हैं, उनमें बच्चों व किशारों पर अधिक खतरा बताया गया है। गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बने 500 बेड अस्पताल में से ऊपर के दो तल तीसरी लहर के लिए आरक्षित करने की तैयारी है। इसके अतिरिक्त जिले में 23 सीएचसी में से 20 में इस तरह की व्यवस्था करने की योजना बनाई गई है। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आक्सीजन जेनरेशन प्लांट भी सीएचसी पर लगाए जा रहे हैं।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
तीन सीएचसी पर प्लांट लगाने की मंजूरी भी मिल गई है। इसके साथ ही हर सीएचसी पर 50-50 बेड के कोविड अस्पताल बनाने की भी योजना है। जिले में 200 बेड के शुरू होने वाले दो अस्पताल भी तीसरी लहर से निपटने में काफी कारगर होंगे।
3 of 5
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
प्रशासन कर्मचारियों की कमी दूर करने की कोशिश में भी लगा है। मंडलायुक्त का कहना है कि इस समय न तो बेड की समस्या है और न ही दवा व आक्सीजन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए उससे निपटने की तैयारी भी चल रही है। मंडल स्तर पर पीडियाट्रिक आइसीयू स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन।
- फोटो : अमर उजाला
डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि अपनी ओर से हम व्यवस्था करने में जुटे हैं। बच्चों के लिए अस्पताल की व्यवस्था करने पर जोर है। इसके साथ ही कोविड अस्पतालों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। इस कार्य में जनप्रतिनिधियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। यदि तीसरी लहर आई भी तो उससे निपटने के लिए जिला पूरी तरह से तैयार रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।