गोरखपुर में कोरोना संक्रमण का खतरा अब बच्चों पर भी बढ़ने लगा है। जिले में बच्चे की मौत का दूसरा मामला सामने आया है। शुक्रवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गोरखपुर के चार के मासूम की मौत हुई है। इसके पहले सिद्धार्थनगर जिले के 10 साल के बच्चे की मौत हुई थी। इसके अलावा 16 संक्रमितों की मौत हो गई। मरने वालों में सात मरीज गोरखपुर के थे। हालांकि कोरोना से संक्रमित होने वाले नए मरीजों की संख्या में राहत मिली है। 581 लोगों की रिपोर्ट ही पाजिटिव आई है। इसमें 348 शहर के हैं। कोरोना से संक्रमण के मामलों में इसके पहले 12 मई को 415 व आठ मई को 540 संक्रमित मिले थे। स्वास्थ्य विभाग ने इन आंकड़ों से थोड़ी राहत की सांस ली सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में संक्रमितों की संख्या 53247 हो गई है। 554 की मौत हो चुकी है। 45240 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 7453 सक्रिय मरीज हैं। जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के गोला व चौरीचौरा की एक-एक महिला, खोराबार व चिलुआताल के एक-एक व्यक्ति बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती थे।
कोरोना का कहर: गोरखपुर में पहली बार चार साल के संक्रमित बच्चे सहित 17 की मौत, जानिए कितने मिले नए मरीज
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 15 May 2021 01:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन