फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर: 300 एएनएम ने लगाए 12.93 लाख से अधिक टीके, इनके काम को जानकर करेंगे सलाम

Sun, 01 Aug 2021 10:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 01 Aug 2021 10:11 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur 300 ANMs administered more than 12.93 lakh vaccines
गोरखपुर में टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले की 300 एएनएम अबतक 12.93 लाख से अधिक लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीके लगा चुकी हैं। कोविड टीकाकरण में अंग्रिम पंक्ति की कार्यकर्ता एएनएम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जिले की 300 एएनएम ने अब तक 12.93 लाख से अधिक टीके लगाए हैं। सामान्य टीकाकरण की तुलना में कोविड टीकाकरण के दौरान एएनएम तीन गुना अधिक योगदान दे रही हैं। इस बीच लाभार्थी फोटो खींचने का दबाव बनाते हैं और कई बार अनर्गल टिप्पणियां भी करते हैं, इसके बाद भी वे अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हट रहीं।



इस साल 16 जनवरी से कोविड टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई। इसके तहत साढ़े दस लाख से अधिक लोगों को कोविड टीके की पहली डोज और दो लाख से अधिक लोगों को टीके की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इस अभियान में अब तक 300 एएनएम की मदद ली गई है। जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी पर बने कोविड टीकाकरण बूथ पर रोजाना 500-600 लोगों को टीका लगाया जा रहा है। प्रत्येक बूथ पर दो एएनएम टीका लगा रही हैं। सामान्य परिस्थितियों में एक एएनएम को अधिकतम 100 टीके लगाने पड़ते हैं, जबकि इस समय उन्हें 200 से लेकर 300 के टीके लगाने पड़ रहे हैं।

 

Gorakhpur 300 ANMs administered more than 12.93 lakh vaccines
गोरखपुर में टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।

भटहट सीएचसी पर तैनात एएनएम प्रियंका ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग टीकाकरण के लिए आगे आ रहे हैं। टीका लगाते-लगाते हाथों और अंगुलियों में दर्द होने लगता है। भीड़ का इतना दबाव रहता है कि टीकाकरण के दौरान ब्रेक लेने का भी मौका नहीं मिलता। बहुत से लाभार्थी फोटो खींचने का दबाव बनाते हैं और अनावश्यक टिप्पणियां भी करते हैं।

 

Gorakhpur 300 ANMs administered more than 12.93 lakh vaccines
गोरखपुर में टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।

इसके बावजूद प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सेवा दी जाए। लोगों से अपेक्षा है कि वह केंद्र पर कोविड नियमों का पालन अवश्य करें। इसके साथ एएनएम के साथ भेदभाव का बर्ताव न करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur 300 ANMs administered more than 12.93 lakh vaccines
टीकाकरण के लिए लगी लंबी लाइन। - फोटो : अमर उजाला।

जिला अस्पताल के टीकाकरण बूथ की एएनएम वर्तिका ने बताया कि रोजाना करीब 500 लोगों का टीका लगाना पड़ रहा है। इन सबके बीच परिवार की सुरक्षा मास्क और हाथों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। घर जाने पर नहाने के बाद ही परिवार के लोगों के बीच जाना दिनचर्या में शामिल हो गया है।

विज्ञापन
Gorakhpur 300 ANMs administered more than 12.93 lakh vaccines
गोरखपुर में टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने कहा कि कोविड टीकाकरण कार्यक्रम में एएनएम की भूमिका सराहनीय है। कठिन परिश्रम के साथ वे लोगों को सेवाएं दे रही हैं। जनता का भी यह कर्तव्य है कि वह इनके साथ अच्छा व्यवहार करें। टीकाकरण के दौरान फोटो खींचने का दबाव न बनाएं और अपनी बारी आने पर ही टीका लगवाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed