गोरखपुर में कोविड टीकाकरण के लिए लोग अब आगे आ रहे हैं। इसका नतीजा यह है कि बूथों पर जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। स्थिति ऐसी हो जा रही है कि दोपहर होते-होते बूथों से टीके भी खत्म हो जा रहे हैं। शनिवार को दोपहर बाद कई बूथों से टीका खत्म हो गया। इसकी वजह से शहर के लोग जिला अस्पताल और महिला अस्पताल के बूथों पर उमड़ पड़े। इस बीच लोगों के बीच कहासुनी भी हुई।
शनिवार को 40 बूथों पर 9610 को कोविड का टीका लगाया गया। इसमें 7794 को पहली डोज और 1816 को दूसरी डोज लगाई गई। महिला अस्पताल पर सुबह छह बजे से ही लोग टीका लगवाने के लिए लाइन में लगे रहे। इस बीच उनका नंबर 11 बजे के आसपास आया। इसकी वजह से महिला अस्पताल के बूथ पर लोगों के बीच कहासुनी भी हो गई। पुलिस के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ।
2 of 5
गोरखपुर में वैक्सीनेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
कुछ ऐसे ही हालात जिला अस्पताल के संक्रामक बूथ पर रही। यहां पर कोवैक्सीन के दोनों डोज लगवाने के लिए लोग परेशान रहे। इस बूथ पर केवल कोवैक्सीन ही लगाए जा रहे हैं।
3 of 5
गोरखपुर में वैक्सीनेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
इसके अलावा तारामंडल, पीएचसी चरगांवा, झरना टोला, सरदारनगर, खोराबार, मोहद्दीपुर जैसे बूथों पर वैक्सीन ही नहीं पहुंचे थे। वही, बेलघाट, कौड़ीराम, बांसगांव जैसे बूथों से टीके भी खत्म हो गए। इसकी वजह से सैकड़ों लोग बिना टीका लगवाएं ही लौट गए।
4 of 5
गोरखपुर में वैक्सीनेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि वैक्सीन जितनी आ रही है। उस अनुसार टीका लगाया जा रहा है। सोमवार को बड़े स्तर पर टीकाकरण होगा।
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
एक संक्रमित मरीज मिला
कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब बेहद कम हो गई है। शनिवार को 24 घंटे के अंदर केवल एक संक्रमित मिले हैं। इसके बाद से एक्टिव मरीजों की संख्या 18 हो गई है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 59363 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 58491 लोगों ने कोरोना को हरा दिया है। 848 लोगों की मौत हो चुकी है।