फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मासूम की हत्या का मामला: हत्या का राज सुलझाने में लगीं चार टीमें, तांत्रिक हिरासत में, सगे संबंधी भी जांच के दायरे में

Fri, 20 Aug 2021 02:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 20 Aug 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
Four teams engaged in solving mystery of innocent gajendra murder in Gorakhpur Tantric in custody
गजेंद्र हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र के मटिहानिया सोमाली में पांच साल के गजेंद्र की हत्या किसने और क्यों की, इस गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गईं हैं। बच्चे के पिता ने किसी दुश्मनी से इनकार किया है। फिलहाल, पुलिस हत्या की असली वजह तलाशने में उलझी है।  


पुलिस चार अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। बच्चे के हाथों को नए काले कपड़े से बांधा गया था। काले कपड़े का इस्तेमाल तंत्र मंत्र में किया जाता है। जिस खेत में शव मिला है, उसके पास ही एक तांत्रिक का घर भी है। इस वजह से तंत्र मंत्र में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस, एक तांत्रिक को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। सगे-संबंधी भी जांच के दायरे में हैं। मोबाइल फोन की डिटेल खंगाली जा रही है। बहरहाल, पुलिस जल्द ही घटना का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है।
Four teams engaged in solving mystery of innocent gajendra murder in Gorakhpur Tantric in custody
गजेंद्र हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए
बच्चे का शव मिलने के बाद फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। टीम ने घटनास्थल पर जाकर एक-एक बिंदु की जांच की, पैरों के निशान से संबंधित मिट्टी या फिर दूसरे साक्ष्यों से जुड़े नमूने लिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को कुछ सुराग मिल सकते हैं।
Four teams engaged in solving mystery of innocent gajendra murder in Gorakhpur Tantric in custody
गजेंद्र हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
हत्या में करीबी के शामिल होने की आशंका
पिपराइच इलाके में पांच साल के गजेंद्र की हत्या के बाद जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं जिससे ये संकेत मिल रहे हैं कि कातिल घर और घटनास्थल से पूरी तरह से परिचित है। जिस वक्त बच्चा गायब हुआ, उस वक्त घर का दरवाजा बंद था। छत पर जाने-आने के लिए बाहरी हिस्से की जिस सीढ़ी का इस्तेमाल किया जा सकता है, वह कोई बाहरी नहीं जान सकता है। जब घर का दरवाजा बंद था तो किसी को सीढ़ी का पता कैसे चलेगा? सीढ़ी के सहारे पांच साल के बच्चे का खुद अकेले उतरना भी संभव नहीं है। अगर गजेंद्र खुद सीढ़ी से उतरकर गया तो भी सुनसान जगह पर देररात जा पाना संभव नहीं था।  जिस जगह पर उसकी हत्या हुई है, उस जगह पर जाना भी बाहरी के लिए आसान नहीं है, क्योंकि कुछ दूरी पर ही कीर्तन चल रहा था, जहां पर रातभर ही आवाजाही थी। गन्ने के जिस खेत में शव मिला है, उसमें पानी भरा है। आखिर पानी भरे खेत में छोटा बच्चा क्यों जाएगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
Four teams engaged in solving mystery of innocent gajendra murder in Gorakhpur Tantric in custody
गजेंद्र हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
घर के सामने मंदिर में कीर्तन, आवाजाही भी थी
बुधवार की रात में जब गजेंद्र गायब हुआ, तब उसके घर के सामने ही मंदिर में कीर्तन हो रहा था। गांव के लोगों की आवाजाही थी। आशंका जताई जा रही है कि बच्चे को कहीं दूसरी जगह मारा गया होगा, फिर उसके शव को लाकर गन्ने के पानी भरे खेत में फेंका गया था। पानी की वजह से मृत बच्चे का शरीर फूल गया था।
विज्ञापन
Four teams engaged in solving mystery of innocent gajendra murder in Gorakhpur Tantric in custody
गजेंद्र हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
गांव वाले भी हैरान, मंदिर में भी नहीं गया था गजेंद्र
जिस तरह से घर के पास ही हत्या की गई है, उससे सब हैरान हैं। घर के सामने मंदिर में कीर्तन था, लेकिन गजेंद्र वहां पर भी नहीं गया था। गांव के प्रधान प्रवीण कुमार ने बताया कि वहां पर कई ग्रामीण मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी गजेंद्र को नहीं देखा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed