साल 2020 में छह ग्रहण लगे थे तो वहीं साल 2021 में चार ग्रहण लगेंगे। इसमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। इन चारों ग्रहण में तीन भारत में देखे जा सकेंगे। पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार आइए जानते हैं साल 2021 में कब-कब लगेंगे ग्रहण...
साल 2021 में लगेंगे चार ग्रहण, जानिए कब और कहां दिखेगा
सूर्य ग्रहण
साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगेगा। यह ग्रहण भारत के कुछ ही भागों में देखा जा सकेगा। पूर्वोत्तर में अरुणाचल के कुछ भागों में और जम्मू-कश्मीर के कुछ भागों में ग्रहण समाप्त होने से पहले कुछ समय के लिए देखा जा सकता है। देश के अन्य भागों में यह ग्रहण दृश्य नहीं होगा।
दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण चार दिसंबर को लगेगा। इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। यह अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई पड़ेगा।
साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। यह भारत में एक उपछाया ग्रहण के तौर पर देखा जा सकेगा। यह चंद्रग्रहण भारत में दिखेगा लेकिन देश के कुछ भागों के लोग ही इस ग्रहण को देख सकेंगे। भारत के उत्तर पूर्वी भागों में चंद्रोदय के समय जब ग्रहण का मोक्ष हो रहा होगा उस समय यह ग्रहण दिखेगा।
दूसरा चंद्र ग्रहण 19 नवंबर के लगेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। यह भारत, अमेरिका, उत्तरी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर में देखा जा सकेगा। यह ग्रहण भारत में अरुणाचल और असम के कुछ भाग में ही चंद्रोदय के समय नजर आएगा।