फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह: शंख ध्वनि के बीच निकली शोभायात्रा, गूंजे देशभक्ति के तराने

Mon, 05 Dec 2022 12:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 05 Dec 2022 12:11 PM IST
विज्ञापन
Founder week celebration of Maharana Pratap Education Council begins in Gorakhpur
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह। - फोटो : अमर उजाला।

महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह का शुभारंभ रविवार को शंखनाद के बीच शोभायात्रा से हुआ। शहर के प्रमुख चौराहों से शोभायात्रा गुजरी तो फिजा में देशभक्ति के तराने गूंज उठे। राष्ट्रगीत की धुन पर अलग-अलग गणवेश में शोभायात्रा का प्रतिनिधित्व कर रहे शैक्षिक संस्थाओं के विद्यार्थियों ने माहौल में जोश भर दिया।

Founder week celebration of Maharana Pratap Education Council begins in Gorakhpur
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्य अतिथि पूर्व एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने शोभायात्रा के आरंभ की घोषणा की और उसके बाद सलामी देकर उसे रवाना किया। राष्ट्रगीत के बाद शंख ध्वनि के बीच पूरे अनुशासन के साथ शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा में प्रतिबद्धता, समर्पण और अनुशासन सब कुछ देखने को मिला।

Founder week celebration of Maharana Pratap Education Council begins in Gorakhpur
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह। - फोटो : अमर उजाला।

विविध झांकियों के साथ ‘भारत माता की जय’, वंदे मातरम, गांव-गांव में जाएंगे सामाजिक समता लाएंगे, एक बनेंगे नेक बनेंगे, विविधता में एकता भारत की विशेषता, अलग भाषा अलग वेश फिर भी अपना एक देश, हम सब हैं भारत के लाल, छूआछूत का कहां सवाल, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत आदि के गगनभेदी नारों में आयोजन परिसर तब तक गूंजता रहा, जबतक यात्रा की सभी झांकियां बारी-बारी से रवाना नहीं हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Founder week celebration of Maharana Pratap Education Council begins in Gorakhpur
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह। - फोटो : अमर उजाला।

इससे पहले मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण किया और महाराणा प्रताप, ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ व महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की। समारोह का संचालन डॉ. श्रीभगवान सिंह और आभार ज्ञापन डॉ. अरुण कुमार सिंह ने किया।

विज्ञापन
Founder week celebration of Maharana Pratap Education Council begins in Gorakhpur
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह। - फोटो : अमर उजाला।

आकर्षण का केंद्र रहीं अग्निवीरों और वनटांगियों की झांकियां
शोभायात्रा के दौरान निकलने वाली झांकियों में अग्निवीरों और वनटांगियों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। अग्निवीरों का रूप धारण किए हुए बच्चों को देखकर मुख्य अतिथि और उनकी पत्नी भी तालियां बजाने लगीं। इसी प्रकार वनटांगियों के वेष में बच्चों को भी देखने के लिए लोग अपने स्थानों से उठ गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed