फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janta Darbar: सीएम योगी ने गोरखपुर में सुनी फरियाद, बोले- दबंगों को सिखाओ सबक, गरीबों के बनवाओ मकान

Sun, 04 Dec 2022 03:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 04 Dec 2022 03:38 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath listened to the complaint in Gorakhpur see photos
जनता दरबार में समस्याएं सुनते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को करारा सबक सिखाया जाए। साथ ही गरीबों और जरूरतमंदों के मकान बनवाए जाएं। अधिकारी जन कल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता पर रखें और हर पीड़ित की समस्या का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

Chief Minister Yogi Adityanath listened to the complaint in Gorakhpur see photos
जनता दरबार में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

सीएम योगी ने यह निर्देश रविवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए दिया। मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचे।
 
Chief Minister Yogi Adityanath listened to the complaint in Gorakhpur see photos
जनता दरबार में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

सबकी समस्याओं को सुनते हुए आश्वस्त किया कि हर समस्या का निस्तारण किया जाएगा। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों की फरियाद सुनी। इसमें बड़ी संख्या महिलाओं की रही। इस दौरान एक महिला ने आवास की समस्या बताई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath listened to the complaint in Gorakhpur see photos
जनता दरबार में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि महिला को मकान उपलब्ध कराया जाए। जमीन कब्जा करने की शिकायतों पर उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
 
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath listened to the complaint in Gorakhpur see photos
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार वाले फरियादियों को सीएम ने भरोसा दिलाया कि पैसे के अभाव में किसी इलाज नहीं रुकने पाएगा। जनता दर्शन में अपने परिजनों के साथ आए बच्चों को दुलारते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए चॉकलेट दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed