फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Swine Flu: 10 beds reserved at District Women's Hospital.

स्वाइन फ्लू : जिला महिला अस्पताल में 10 बेड आरक्षित

Thu, 03 Sep 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Swine Flu: 10 beds reserved at District Women's Hospital.
गोरखपुर। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच गोरखपुर में स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मरीजों की संभावित बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला महिला अस्पताल में महिला रोगियों के लिए 10 बेड का अलग स्वाइन फ्लू वार्ड तैयार किया गया है। इससे पहले जिला अस्पताल में 14 और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 20 बेड आरक्षित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार झा ने बताया कि चिकित्सकों समेत 27 स्वास्थ्यकर्मियों को एच1एन1 इन्फ्लुएंजा का टीका लगाया गया है। टीके मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय की ओर से उपलब्ध कराए गए थे। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त टीके भी मंगाए जाएंगे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेश झा ने एम्स, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल सहित सभी सीएचीसी व पीएससी को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, सिरदर्द, बदन दर्द और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण वाले मरीजों की पहचान करने और जरूरत के अनुसार जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed