फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में बाढ़ का संकट: रोहिन नदी खतरे के निशान से 1.11 मीटर ऊपर, राप्ती-घाघरा ने भी डराया, देखें तस्वीरें

Tue, 17 Aug 2021 12:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 17 Aug 2021 12:55 PM IST
विज्ञापन
Flood in Gorakhpur Rohin river 1.11 meters above danger mark and Rapti Ghaghra crossed danger mark
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : राजेश कुमार।
नेपाल के पहाड़ी इलाकों और पूर्वांचल के मैदानी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से गोरखपुर में बाढ़ का संकट गहरा गया है। रोहिन नदी खतरे के निशान से एक मीटर से ज्यादा ऊपर बह रही है। राप्ती, घाघरा और गोर्रा नदी भी खतरे का निशान पार कर चुकी हैं। बहरामपुर सहित 13 से ज्यादा गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। बहरामपुर में नाव के सहारे आना-जाना हो रहा है। प्रशासन की तरफ से सात गांवों में नदी का पानी भरने की बात कही गई है। हालांकि आंकड़े ज्यादा हैं। सिंचाई विभाग के अफसरों के मुताबिक नदियों के जलस्तर बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा। यह संकेत खतरनाक हैं। राहत-बचाव कार्य के लिए गांवों में नावें लगाई गई हैं।


जानकारी के मुताबिक रोहिन नदी खतरे के निशान से 1.11 मीटर ऊपर बह रही है। इसके चलते सदर, सहजनवां व कैपियरगंज तहसील के कई गांव प्रभावित हुए हैं। प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि सदर तहसील क्षेत्र का एक व सहजनवां तहसील क्षेत्र के छह गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। सभी गांवों में नाव लगा दी गई है। राप्ती नदी भी खतरे के निशान से चार सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। इससे गोला तहसील के बड़हलगंज ब्लॉक का कछारांचल क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हुआ है। 
Flood in Gorakhpur Rohin river 1.11 meters above danger mark and Rapti Ghaghra crossed danger mark
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : राजेश कुमार।
बड़हलगंज प्रतिनिधि के मुताबिक राप्ती नदी का पानी हिंगुहार, लखनौरी लखनौरा, खोइया पट्टी , बैरिया खास, सहित अन्य कई गांवों में घुस गया है। लखनौरी -लखनौरा, खोइया पट्टी मार्ग पर भी बाढ़ के पानी से घिर गया है। इससे आवागमन बाधित है। घाघरा नदी खतरे के निशान से सात सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। इससे तटवर्ती इलाकों में दहशत का माहौल है। राहत की बात है कि घाघरा शाम को स्थिर हो गई थी। गोर्रा नदी भी खतरे के निशान की तरफ बढ़ रही है। अगर जलस्तर कम नहीं हुआ तो बाढ़ का खतरा बढ़ेगा। पानी अभी खतरे के निशान से आधा मीटर नीचे बह रही है।
Flood in Gorakhpur Rohin river 1.11 meters above danger mark and Rapti Ghaghra crossed danger mark
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : राजेश कुमार।
अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड 2 रूपेश कुमार खरे  ने बताया कि घाघरा और राप्ती नदी के खतरा के निशान पार करने से स्थिति गंभीर है। अभी कहीं से कटान की सूचना नहीं है। कुछ बंधों पर पानी का दबाव है। रेत की बोरी डाली जा रही है। कई स्थानों पर झांवा भरी बोरी डालकर पानी के दबाव को कम किया जा रहा है। तटबंधों की सतत निगरानी की जा रही है। कहीं कोई खतरे की बात नही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Flood in Gorakhpur Rohin river 1.11 meters above danger mark and Rapti Ghaghra crossed danger mark
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : राजेश कुमार।
नदियों का जलस्तर
नदी        जलस्तर (देरशाम तक)       खतरे का निशान (मीटर में)
घाघरा (अयोध्या में)          92.800        92.730
राप्ती (बर्डघाट)               75.020        74.980
रोहिन (तिरमुहानी)           83.550        82.440
गोर्रा (पिड़रा)                  70.00         70.500
विज्ञापन
Flood in Gorakhpur Rohin river 1.11 meters above danger mark and Rapti Ghaghra crossed danger mark
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : राजेश कुमार।
13 गांव बाढ़ से प्रभावित, राशन किट का वितरण शुरू
प्रशासन की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक बाढ़ से सोमवार को 13 गांव प्रभावित हुए हैं। इन गांवों में नावें लगाई गई हैं। इसके अतिरिक्त सहजनवां व सदर तहसील में 655 राशन किट का वितरित किया गया है। कैंपियरगंज तहसील में 500 किट राशन बांटा गया है। कैंपियरगंज तहसील के गांव बरगदही, मछलीगांव, भौराबारी, चंदीपुर, बुढ़ौली, अलगटपुर, सदर तहसील के गांव शिवरिया, चकचोहरा, विडार और सहजनवां, तहसील के गांव बनौड़, भुवाशहीद, गहीरा, सुथनी में बाढ़ का पानी पहुंचा है। इन गांवों में सात नावें राहत-बचाव कार्य में लगाई गई हैं। प्रशासन की सूची में गोला तहसील के गांव नही हैं। जबकि वहां पर भी कई गांव पानी से घिरे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed