ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य राशि परिवर्तन कर रहे हैं। सूर्य 17 अगस्त यानी आज कर्क राशि से निकलकर स्वराशि सिंह में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, सूर्य का स्वराशि सिंह में प्रवेश जनमानस के लिए सुखद होगा, लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी, शासन सत्ता पक्ष के लिए अच्छा समय होगा। आइए जानते हैं राशियों पर कैसा पड़ेगा इसका असर...
ग्रह नक्षत्र: ग्रहों के राजा सूर्य आज करेंगे राशि परिवर्तन, जानिए कैसा पड़ेगा सभी राशियों पर इसका असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्क: सत्ता पक्ष में आपकी पकड़ बनेगी, राजनीतिक एवं सरकारी लाभ मिलेगा, परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी, धन आगमन होगा, प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी।
सिंह: शारीरिक स्थिति अच्छी होगी, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होगी, सत्ता पक्ष का लाभ मिलेगा, पिता का साथ मिलेगा, स्वास्थ और व्यापार अच्छा होगा, प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी।
तुला: प्रेम और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी हो जाएगी, स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, आय के नवीन स्रोत बनेंगे, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, संतान पक्ष के लिए अच्छा समय।