{"_id":"5e60f05f8ebc3ef41261f3de","slug":"five-big-famous-crime-case-of-gorakhpur-february-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए फरवरी महीने की ये पांच घटनाएं, जिसने गोरखपुर को हिलाकर रख दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए फरवरी महीने की ये पांच घटनाएं, जिसने गोरखपुर को हिलाकर रख दिया
Fri, 06 Mar 2020 12:23 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में फरवरी की पांच घटनाएं...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम आपको फरवरी महीने की उन पांच घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो गोरखपुर में एक के बाद एक कर पूरे शहर को हिलाकर रख दिया। पुलिस एक घटना की गुत्थी सुलझाने में लगी ही रहती कि दूसरी घटना हो जाती। ऐसे में भी किसी को न्याय मिला तो कहीं हैरान करने वाले खुलासे हुए। आइए हम आपको एक-एक घटनाओं से अवगत कराते हैं...
नाबालिक से दुष्कर्म व पैदाइश छुपाने के लिए नवजात की हत्या का आरोपी है विभाष्म सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
घटना नंबर एक
31 जनवरी को पीपीगंज में एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया जिसको जानकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए थे। इलाके के एक गांव में नवजात बच्ची की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली थी। पैदाइश छिपाने के लिए एक मां ने आरोपी के साथ मिलकर नवजात बच्चे को पटक- पटक कर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद करीब 20 दिन बाद मामले का पर्दाफाश कर दिया। फिलहाल नाबालिग मां और आरोपी विभाष्म सिंह जेल में हैं।

बेटे ने दवा कारोबारी को मारी थी गोलियां।
- फोटो : अमर उजाला।
घटना नंबर दो
गोरखपुर में 13 फरवरी को दवा कारोबारी सईद अहमद का शव उनके ही घर के बाथरूम में संदिग्ध हालत में मिला था। उनके सीने में तीन गोलियां दागी गई थी। इसकी सूचना सईद के इकलौते बेटे अनस ने पुलिस को दी थी। पुलिस तेजी से मामले की छानबीन में जुट गई लेकिन घर वालों के बयान सुनकर पुलिस वालों का माथा ठनक गया। उनका कहना था कि सईद ने अवसाद में आकर खुद को गोली मारकर हत्या कर ली है। लेकिन पुलिस ने जब मामले का पर्दाफाश किया तो पता चला कि जायदाद की लालच में उनके इकलौते बेटे अनस ने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। फिलहाल अनस जेल में है।

नुसरत की हत्या के बाद घर के बाहर खड़े लोग(इनसेट में नुसरत उल्लाह वसी की फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
घटना नंबर तीन
22 फरवरी को गोरखपुर के राजघाट इलाके के बनकटी चक के पास स्थित घर में घुसकर गोरखपुर के पुराने रईस नुसरत उल्लाह वारसी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद शहर में हड़कंप मच गया था। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है लेकिन अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि सीसीटीवी कैमरे में भी पूरी घटना कैद हुई है फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। अभी भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

प्रेम जालान व दिव्या जालान। (File)
- फोटो : अमर उजाला।
घटना नंबर चार
17 फरवरी को एक सड़क हादसे में गोरखपुर के बड़े व्यापारी जालान उत्सव के मालिक प्रेम जालान व पत्नी दिव्या की मौत हो गई थी। इस घटना में उनका बेटा ऋषभ गंभीर रुप से घायल हो गया था। यह दुर्घटना बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के बबुरहवा गांव के पास हाइवे पर हुआ था। घटना उस वक्त हुई जब प्रेम उनकी पत्नी और बेटा जयपुर किसी शादी से वापस आ रहे थे। इस घटना में एक बाइक सवार की भी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे शहर में सन्नाटा पसर गया था।