{"_id":"5f990c4435af5d7117524586","slug":"diwali-2020-date-14-noember-deepotsav-will-be-four-days-diwali-puja-vidhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali 2020 Date: जानिए कब शुरू हो रहा है दिवाली का उत्सव, ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से बन रहे हैं ये खास योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diwali 2020 Date: जानिए कब शुरू हो रहा है दिवाली का उत्सव, ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से बन रहे हैं ये खास योग
पांच दिनों तक चलने वाला दीपोत्सव इस बार चार दिनों का ही होगा। 13 नवंबर को धनतेरस, 14 को नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली) और दिवाली, 15 को अन्नकूट महोत्सव व गोवर्धन पूजा एवं 16 नवंबर को भाई दूज मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार दिवाली पर सुबह आयुष्मान योग, शोभन एवं सिद्धि नामक महा औदायिक योग बन रहे हैं, जो सिद्धियों को प्रदान करने के साथ ही ऐश्वर्य में वृद्धि करने वाला साबित होगा।
2 of 5
दिवाली
- फोटो : Pixabay
पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार, इस साल दीपोत्सव 13 नवंबर से प्रारंभ होकर 16 नवंबर को भाई दूज के साथ समाप्त होगा। मान्यता है कि जिस दिन सूर्यास्त के बाद एक घड़ी अधिक तक अमावस्या तिथि में रहे उस दिन दिवाली मनाई जाती है। इस साल अमावस्या की तिथि 13 नवंबर को दोपहर दो बजकर 18 मिनट से प्रारंभ होगी, जोकि 15 नवंबर की सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक रहेगी।
3 of 5
दिवाली।
- फोटो : amar ujala
ऐसे में 14 नवंबर का दिन महालक्ष्मी पूजन के लिए उपयुक्त रहेगा। 15 नवंबर को सुबह 10 बजकर 37 मिनट के बाद गोवर्धन पूजन व अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। 16 नवंबर को प्रतिपदा सुबह सात बजकर छह मिनट तक है। उसके बाद द्वितीय तिथि प्रारंभ हो जाएगी। इस तिथि में भाई दूज मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
ऐसे करें माता लक्ष्मी की पूजा
ज्योतिषाचार्य मनीष मोहन के अनुसार, एक चौकी लें उस पर साफ कपड़ा बिछाकर मां लक्ष्मी, सरस्वती व गणेश जी की प्रतिमा रखें। मूर्तियों का मुख पूर्व या पश्चिम की तरफ होना चाहिए। हाथ में गंगाजल लेकर प्रतिमाओं पर छिड़कें। इसके बाद मां पृथ्वी को प्रणाम करें और आसन पर बैठकर हाथ में गंगाजल लेकर पूजा करने का संकल्प लें। एक जल से भरा कलश लें जिसे लक्ष्मी जी के पास चावलों के ऊपर रखें। कलश पर मौली बांधकर ऊपर आम का पल्लव रखें। साथ ही सुपारी, दूर्वा, अक्षत, सिक्का रखें। इस कलश पर एक नारियल रखें।
विज्ञापन
5 of 5
दिवाली
- फोटो : Pixabay
नारियल लाल वस्त्र में इस प्रकार लपेटें कि उसका अग्रभाग दिखाई देता रहे। यह कलश वरुण का प्रतीक है। सबसे पहले गणेश जी की पूजा करें। फिर लक्ष्मी जी की आराधना करें। देवी सरस्वती, भगवान विष्णु, मां काली और कुबेर की भी पूजा करें। पूजा करते समय 11 या 21 छोटे सरसों के तेल के दीपक और एक बड़ा दीपक जलाना चाहिए। भगवान को फूल, अक्षत, जल और मिठाई अर्पित करें। अंत में गणेश जी और माता लक्ष्मी की आरती उतार कर भोग लगाकर पूजा संपन्न करें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।