Naushad Murder Case: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में मेरठ के सौरभ हत्याकांड की तरह हुए नौशाद हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। कातिल पत्नी रजिया सुल्तान उर्फ शिबा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। साथ ही पुलिस को उस रात की पूरी कहानी सुनाई है। उसने बताया कि नौशाद को कैसे मारा और उसकी लाश को कैसे ठिकाने लगाया।
कातिल पत्नी सुल्ताना ने पुलिस को बताया कि दस दिन पहले ही नौशाद दुबई से घर आया था। वह वापस दुबई जाने की तैयारी कर रहा था। इससे पहले ही उसे मार डाला। पूछताछ में रजिया ने बताया कि नौशाद दुबई रिटर्न की तैयारी कर रहा था। इसके लिए वह हवाई टिकट भी बनवा रहा था, मगर इससे पहले मेरठ की मुस्कान की राह पर चल पड़ी मईल की रजिया सुल्तान ने प्रेमी रोमान (ननद के बेटे यानी भांजे) के साथ शनिवार की रात उसकी जिंदगी की डोर ही काट दी। शव को पति के दुबाई वाले ट्रॉली बैग में पैक कर खेत में फेंक दिया।
2 of 13
घटनास्थल पर निरीक्षण करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मृतक की पत्नी रजिया सुल्तान उर्फ शिबा ने पूछताछ में कबूल किया कि उसका गांव में रहने वाले भांजे रोमान पुत्र एहसान के साथ अफेयर है। अफेयर का नौशाद को पता चल गया था। इसलिए गांव के रोमान और विशौली माफी गांव निवासी उसके दोस्त हिमांशु पुत्र सत्यप्रकाश के साथ मिलकर योजना बनाई। इसके बाद शनिवार को खाने में पहले नींद की दवा मिलाई। जब नौशाद सो गया तब रात करीब दो बजे नौशाद की चापड़, कुल्हाड़ी और मूसल से उसके सिर पर वार किया, इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसकी लाश को बेड शीट में लपेटकर ट्राली बैग में रखा।
3 of 13
घटनास्थल पर निरीक्षण करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शव को घर से रोमान और हिमांशु ने तरकुलवा थाना के पकड़ी छापर पठ खौली सिवान में सुबह साढ़े चार बजे फेंक दिया। मृतक की पत्नी रजिया शव के साथ नहीं गई। वह घर पर ही थी। जब रोमान और हिमांशु ने शव को ठिकाने लगा दिया तो इसके बाद उन्होंने रजिया को फोन कर जानकारी दी कि लाश को ठिकाने लगा दी है। सोमवार को पुलिस ने रजिया सुल्तान उर्फ शिबा को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी, मूसल और स्टील का चापट, एक और ट्रॉली बैग, नौशाद का मोबाइल बरामद कर लिया है।
4 of 13
इसी घर में हुई नौशाद की हत्या
- फोटो : संवाद
नौशाद ने रजिया के लिए बनवाया था घर
चर्चा है कि नौशाद पत्नी रजिया की हर सुख-सुविधा का ख्याल रखता था। उसके लिए मकान भी बनवा दिया था, मगर उसे क्या पता था उसी मकान में उसकी हत्या कर दी जाएगी। रजिया के प्रेमी रोमान ने शव को ठिकाने लगाने के लिए ट्रॉली बैग का इस्तेमाल किया।
5 of 13
ट्रॉली बैग में मिली लाश
- फोटो : अमर उजाला
घर से करीब 55 किमी दूर ठिकाने लगाई लाश
शव को ट्रॉली बैग में पैक कर घर से करीब 55 किमी दूर सूनसान जगह पर फेंक दिया। दोनों को उम्मीद नहीं था कि इतनी जल्द उनकी करतूत खुल जाएगी। पुलिस के अनुसार, शव मिलने के बाद जब रजिया से कड़ाई से पूछताछ शुरू की गई तो वह बार-बार इधर-उधर की बातें करने लगी। इससे पुलिस का शक और गहरा हो गया और रविवार की रात में ही उसे हिरासत में ले लिया था।