फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर: कर्ज बढ़ा तो पहुंच गया बैंक लूटने, CCTV कैमरे की मदद से बिगड़ गया खेल

Fri, 04 Nov 2022 10:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 04 Nov 2022 10:44 AM IST
विज्ञापन
debt increased then man reached to rob bank in Gorakhpur
बैंक लूटने जाता शख्स। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके में बंधन बैंक में बुधवार शाम फिल्मी अंदाज में डकैती की कोशिश का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी, दवा कंपनी में एमआर अपना भारीभरकम कर्ज नहीं चुका पा रहा था। ऐसे में वह बैंक लूटने पहुंच गया। इसी बीच एक कर्मचारी ने पैनिक बटन दबा दिया और हॉर्न बजते ही घबराकर आरोपी फरार हो गया।



बाद में सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान स्पोर्ट्स कॉलेज नकहां निवासी जलालुद्दीन के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास घटना में इस्तेमाल रिवाल्वर व चाकू बरामद कर लिया। बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया गया।


 

debt increased then man reached to rob bank in Gorakhpur
मामले का खुलासा करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाश के बारे में जानकारी दी। एसपी सिटी ने बताया कि बुधवार शाम करीब 4.30 बजे हेलमेट लगाए और गमछा बांधे एक युवक बैंक में दाखिल हुआ।

 

debt increased then man reached to rob bank in Gorakhpur
बैंक लूटने की कोशिश करता शख्स। - फोटो : अमर उजाला।

इस दौरान उसने असलहा तान दिया और एक बैंग में कैशियर से रुपये भरने को कहा। कैशियर ने रुपया भर भी दिया, लेकिन चाय-पानी पिलाने वाले कर्मचारी ने इसी बीच पैनिक बटन दबा दिया। बटन दबते ही बैंक का हॉर्न बजने लगा और आरोपी मौके से फरार हो गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
debt increased then man reached to rob bank in Gorakhpur
बैंक लूटने की कोशिश करता शख्स। - फोटो : अमर उजाला।

एसपी सिटी ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने उप प्रबंधक कृष्ण कुमार की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया था। सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान कर पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके ऊपर 40 लाख रुपये का कर्ज है, इसे चुकाने के लिए ही डकैती करने गया था।

गांव के दोस्त ने दिया था रिवाल्वर
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके गांव के दोस्त ने कुछ महीने पहले रिवाल्वर दिया था। रिवाल्वर लाइसेंसी है या अवैध, पुलिस इसकी जांच कर रही है। रिवाल्वर में कारतूस नहीं था।

 

विज्ञापन
debt increased then man reached to rob bank in Gorakhpur
बैंक लूटने की कोशिश करता शख्स। - फोटो : अमर उजाला।

होम लोन का किस्त नहीं चुका पा रहा था
पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक दवा कंपनी में एमआर का काम करता है। वह बड़ी कंपनी से दवा लेकर छोटी कंपनी को देता है।  आरोपी जलालुद्दीन पर एक होम लोन का 30 लाख और दवा कंपनी के करीब 10 लाख रुपये बाकी हैं। उसकी सेलरी 40 हजार मासिक है। जबकि, उसके होम लोन की ही किस्त 30 हजार मासिक है। वह लोन नहीं चुका पा रहा था, जिसके बाद उसने बंधन बैंक में डकैती की योजना बनाई।

सुबह की रेकी फिर वारदात की कोशिश
आरोपी ने सुबह बैंक में जाकर रेकी की, फिर शाम को लूटने पहुंच गया। आरोपी जलालुद्दीन उसी बैंक का खाताधारक भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed