फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: मरने से पहले पति को किया था मैसेज, लिखा- अब नहीं देख पाओगे मेरी और बच्चों की शक्ल

Fri, 05 Mar 2021 02:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 05 Mar 2021 02:34 PM IST
विज्ञापन
Woman eat poison with three children in deoria news update
मंगलसूत्र के लिए महिला ने तीन बच्चों के साथ जहर पी लिया। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बुधवार देर रात एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां एक महिला मंगलसूत्र न खरीदने को लेकर अपने परिजनों से नाराज हो गई और अपने तीन बेटों के साथ जहर पी लिया। मां और एक दिव्यांग बेटे की मौत हो गई। जबकि दो बेटों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि महिला ने मरने से पहले अपने पित और रिश्तेदारों को मैसेज किया था।

Woman eat poison with three children in deoria news update
मृतका की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

ये है पूरा मामला...
यहां रमाशंकर निषाद के पुत्र आनंद की पत्नी रंगीता (32) बुधवार की शाम भोजन के बाद बच्चों के साथ कमरे में सोने चली गई। बताया जा रहा है कि करीब पौने बारह बजे घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी जमा हो गए। रंगीता, उसके पुत्र जयराम (10), शिवराज (6) और रामराज (4) के मुंह से झाग निकल रहा था। शिवराज बता रहा था कि मां ने तीखी चीज पिला दी थी। हालत नाजुक देख परिजन चारों को सीएचसी ले गए।


 

Woman eat poison with three children in deoria news update
मां-बेटे की मौत के बाद घर के बाहर जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

चिकित्सक ने रंगीता देवी को मृत घोषित कर दिया और तीनों बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शिवराज की भी मौत हो गई। मां और बेटे की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। घटना से गांव के लोग हतप्रभ थे। बरहज थाने के इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि मां-बेटे की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Woman eat poison with three children in deoria news update
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

पति और रिश्तेदारों के मोबाइल फोन पर किया था मैसेज
बताया जा रहा है कि रंगीता ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले बेंगलुरु में काम करने वाले पति आनंद के मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप किया और कुछ रिश्तेदारों को मैसेज कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने के फैसले के बारे में बता दिया था। उसने पति को मैसेज किया था कि आज के बाद वह मेरी और तीनों बच्चों की शक्ल नहीं देख पाओगे।

 

विज्ञापन
Woman eat poison with three children in deoria news update
घर के बाहर जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
रंगीता के इस कदम से लोग सोचने को मजबूर हैं कि मंगलसूत्र की तकरार से मासूमों को कुछ लेना देना नहीं था, लेकिन मां के फैसले के सामने मासूम बच्चों को क्या पता था कि जो मां उन्हें अपने से एक पल के लिए दूर नहीं कर सकती थी, वहां हमेशा के लिए दूर कर देगी। पति को जब इस घटना की जानकारी हुई तो मोबाइल पर ही रो पड़ा। वह बोल पड़ा, अरे रंगीता! तूने तो खुद की बगियां को उजाड़ दिया। इस वाकये को सोच गांव के हर व्यक्ति की आंखें नम हो जा रही थीं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed