{"_id":"60411c458ebc3ef1095d17f3","slug":"31-year-old-woman-died-after-setting-herself-on-fire-in-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी का दंश : पांच दिन पहले गई नौकरी, ढूढ़ने पर नहीं मिला काम, युवती ने किया आत्मदाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेरोजगारी का दंश : पांच दिन पहले गई नौकरी, ढूढ़ने पर नहीं मिला काम, युवती ने किया आत्मदाह
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 05 Mar 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
युवती ने किया आत्मदाह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब के खन्ना के गांव भट्टल निवासी 31 वर्षीय युवती ने रोजगार नहीं मिलने से परेशान होकर नेशनल हाईवे पर स्थित फुटब्रिज पर खुद को आग लगा ली। जब तक लोग उसे बचाने पहुंचते उसकी मौत हो चुकी थी। भजन सिंह ने बताया कि वह मजदूरी कर किसी तरह परिवार का गुजर-बसर करते हैं। उनके सात बच्चे हैं।
2 of 5
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मनप्रीत कौर से बड़ी उनकी दो बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। मनप्रीत दसवीं पास थी और लुधियाना के गांव जुगियाना स्थित एक फैक्टरी में काम करती थी। वह घर चलाने में काफी मदद करती थी। पांच दिन पहले उसकी नौकरी चली गई जिससे वह काफी परेशान थी।
3 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हर रोज वह नौकरी की तलाश में घर से जाती थी लेकिन उसे कहीं काम नहीं मिल रहा था। इससे ही परेशान होकर उनकी बेटी ने आत्मदाह कर लिया। पुलिस ने भजन सिंह के बयान पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मैंने कोशिश तो की लेकिन नहीं बचा सका
गांव बीजा के रहने वाले इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी हरजीत सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह मैं खेतों में काम कर रहा था। अचानक मेरी नजर कुछ दूर स्थित फुटब्रिज पर पड़ी। मैंने एक लड़की को उस पर चढ़ते देखा। इस फुटब्रिज का कभी-कभार ही कोई इस्तेमाल करता है। मैंने देखा कि वह लड़की अपने ऊपर कुछ छिड़क रही है। इसके बाद उसने खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन
5 of 5
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मैं दौड़ता हुआ उसके पास पहुंचा और थैले से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इतनी देर में कुछ और लोग जमा हो गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। इस मामले में खन्ना थाना सदर प्रभारी हेमंत कुमार ने कहा कि अभी तक यह मामला आत्मदाह का लग रहा है। फिर भी पुलिस अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।