उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस दौरान उसने चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं।
2 of 5
सांकेतिक चित्र।
- फोटो : social media
गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पति ने उसके साथ जबरन अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाया और इस दौरान मारपीट भी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
3 of 5
प्रतीकात्मक फोटो।
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक, सहजनवां इलाके के एक गांव में महिला की तीन साल पहले शादी हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसे प्रताड़ित करता था। जब भी वह अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाने से इनकार करती थी तो उसके साथ मारपीट की जाती थी।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
महिला ने आरोप लगाया है कि पहले उसे लगा कि धीरे-धीरे सब कुछ सुधर जाएगा लेकिन बात नहीं बनी। बुधवार की रात उसने ऐसी घिनौनी हरकत कर दी जिसके बाद महिला सीधे थाने पहुंच गई और उसके खिलाफ केस दर्ज करा दी है।
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
बता दें कि गोरखपुर में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी हाल के महीनों में गोरखपुर में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। शारीरिक रूप से कमजोर एक पुरुष के खिलाफ रामगढ़ताल थाने में पत्नी ने मुकदमा भी दर्ज कराया है। आरोप है कि धोखाधड़ी करके शादी रचाई गई है। सुहागरात के दिन ही शारीरिक कमजोरी पकड़ में आ गई।