उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। इस घटना में दो दोस्तों का शव एक साथ संदिग्ध हालत में मिला था। बताया जा रहा है कि दोनों ने आत्महत्या किया है और इसकी वजह एक ही लड़की से प्यार करना बताया जा रहा है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी कहानी...
तस्वीरें: एक ही लड़की को दिल दे बैठे थे दो दोस्त, नहीं मिली मोहब्बत तो मौत को लगा लिया गले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक, गौरीपुर गांव निवासी संतोष साहनी का बेटा इंद्रेश (15) व गांव के विनोद साहनी के बेटे विशाल साहनी (14) के बीच गहरी दोस्ती थी। दोनों साथ में घूमते, खाते और खेलते थे। शुक्रवार सुबह नौ बजे गांव के बाहर खेत में रखे पुआल पर दोनों का शव देखकर लोग सकते में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेने के बाद जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को पता चला कि दोनों बृहस्पतिवार की शाम को घर से निकले थे। इंद्रेश के घरवालों ने रात में काफी खोजबीन भी की थी। विशाल के घरवालों को लगा कि वह अपने नाना के पास रुक गया है। घर से आठ सौ मीटर की दूरी पर विशाल का ननिहाल है। इंद्रेश की जेब से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। उसमें उसने खुदकुशी की बात लिखी है। यह भी लिखा है कि उसके माता-पिता इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
वहीं घरवालों को यह यकीन नहीं हो रहा कि उनके बच्चे सुसाइड कर सकते हैं। हत्या की चर्चा पर घरवालों का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। पुलिस को जांच के दौरान कुछ दूरी पर चूहा मार दवा की खाली पुड़िया मिली। वहीं पर उल्टी भी की गई थी। आशंका है कि दोनों ने चूहा मार दवा खाने के बाद उल्टी की है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए हैं।
दोनों किशोरों को जहर देकर हत्या की गई है या उन्होंने खुदकुशी की है, यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा, लेकिन गांव वालों की बातों पर यकीन करें तो सामने आ रहा है कि एक ही लड़की से दोनों की दोस्ती थी। दोनों अक्सर उस लड़की से मिलने जाते थे। इस बारे में लड़की के घरवालों ने आपत्ति भी जताई थी। पता चला है कि दोनों दोस्तों ने या तो उस लड़की के चक्कर में जहर खा लिया या उनके साथ कोई अनहोनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।