फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूल्हा बनने से पहले ही उठ गई थी इस शख्स की अर्थी, कुत्ते ने ऐसे पहचाना था कौन है कातिल!

Thu, 01 Oct 2020 09:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 01 Oct 2020 09:17 AM IST
विज्ञापन
Special story of boy murder before marriage in kushinagar latest crime news
घटनास्थल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
आज हम आपको एक ऐसी क्राइम स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। इस कहानी में एक युवक की हत्या होती है और उसके कातिल की पहचान एक कुत्ता करता है। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए उस परिवार का दर्द जिसने बेटे के बारात की जगह उठाई उसकी थी उसकी अर्थी...
Special story of boy murder before marriage in kushinagar latest crime news
घटनास्थल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

घटना 24 दिसंबर 2019 की है, जब उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के एक गांव में धूमधाम से युवक की सगाई की रस्म पूरी हुई थी। घर में बेटे की बारात की तैयारी चल रही थी, लेकिन दूल्हा बनने से पहले युवक की हत्या कर दी गई। घर की सारी खुशियां मातम में बदल गई। वहीं जब हत्यारों की तलाश हो रही थी तो एक कुत्ता घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर एक घर तक पहुंच गया था, जिसमें रहने वाले लोगों के खिलाफ ही युवक के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।

Special story of boy murder before marriage in kushinagar latest crime news
घटनास्थल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

ये है मामला
जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिपरा लालमन निवासी 26 वर्षीय अश्विनी कुमार मिश्रा की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। 24 दिसंबर की सुबह गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर नहर की पटरी पर खून से लथपथ उसका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Special story of boy murder before marriage in kushinagar latest crime news
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

अश्विनी मिश्रा की शादी गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज में तय थी। हत्या से चार माह पहले परिवार के लोगों ने धूमधाम से सगाई की रस्म पूरी की थी। जबकि मई 2020 में शादी की तिथि तय थी। शादी को लेकर घर में तैयारियां शुरू हो चुकी थीं। परंतु हत्या की सूचना मिलते ही सारी खुशियां मातम में बदल गईं थी।

विज्ञापन
Special story of boy murder before marriage in kushinagar latest crime news
युवक की फाइल फोटो, जांच में जुटी डॉग स्कवायड।(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

अश्विनी दो भाइयों में बड़े थे। घर में जिस बेटे की बारात की तैयारी हो रही थी उसकी हत्या से पूरा परिवार टूट गया था। बता दें कि 23 दिसंबर को अश्विनी गोरखपुर आया था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तब खोजबीन शुरू हुई। अश्विनी का फोन भी बंद आ रहा था। पिता ने आरोप लगाया था कि गांव के कुछ लोगों से उसकी पुरानी रंजिश चल रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed