फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटे के हाथ में पिस्टल देख बाथरूम की ओर भागे थे पिता, मांगते रहे जिंदगी की भीख फिर भी नहीं बची जान

Tue, 03 Mar 2020 08:31 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 03 Mar 2020 08:31 AM IST
विज्ञापन
Son killed Father in Bathroom for Property in gorakhpur medical dealer Murder
बेटे ने दवा कारोबारी मारी थी गोलियां। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में 13 फरवरी की दोपहर में एक खबर आती है कि दवा कारोबारी सईद अहमद ने बाथरूम के अंदर खुद को तीन गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इसकी सूचना भी इकलौते बेटे अनस ने पुलिस को दी। पुलिस भी तेजी के साथ मामले की छानबीन में जुट गई लेकिन घर वालों के बयान सुनकर पुलिस वालों का माथा ठनक गया। वे इस केस को जितना सुलझाने की कोशिश करते, उसमें ये और उलझते चले जाते। आगे पढ़ें पुलिस ने कैसे किया हत्याकांड का खुलासा...

Son killed Father in Bathroom for Property in gorakhpur medical dealer Murder
बाएं आरोपी बेटा अनस, दाएं मृतक दवा कारोबारी सईद अहमद। - फोटो : अमर उजाला।

पुलिस ने रविवार को जब इस मामले का पर्दाफाश किया तो सभी हैरान रह गए। दरअसल, दवा कारोबारी सईद से बेटे अनस का 13 फरवरी को घटना से पहले घर को बेचने और पावर ऑफ अटार्नी कैंसल कराने को लेकर विवाद हुआ था। गुस्साए अनस ने सईद की आलमारी से लाइसेंसी पिस्टल निकालकर तान दी। यह देख सईद डर गए और खुद को बचाने के लिए बाथरूम की तरफ भागे। बाथरूम का दरवाजा बंद करते, इससे पहले ही अनस आ गया।

Son killed Father in Bathroom for Property in gorakhpur medical dealer Murder
पुलिस के गिरफ्त में अनस। (इनसेट में कारोबारी सईद) - फोटो : अमर उजाला

सईद ने अपने बेटे से जिंदगी की भीख मांगी लेकिन उसने बड़ी बेरहमी से पिता के सीने में तीन गोलियां दाग दी। बाथरूम में पिता की लाश देखकर अनस डर गया। उसने खुद को बचाने के लिए आत्महत्या की कहानी गढ़ दी। पुलिस के मुताबिक वह पिता को किसी भी कीमत पर रास्ते से हटाना चाहता था। इसी का नतीजा था कि एक-एक करके तीन गोली दागी गई ताकि वह जिंदा न बच सकें। बाथरूम में हत्या के बाद अनस किचन के रास्ते घर के दूसरे हिस्से में आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Son killed Father in Bathroom for Property in gorakhpur medical dealer Murder
crime - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने मान लिया था आत्महत्या
तीन गोली लगने के बाद खुदकुशी की कहानी किसी के गले नहीं उतर रही थी। हालांकि कोतवाली पुलिस बेटे की कहानी को ही सच मान रही थी। अफसर कोतवाली पुलिस की बातों को आधा सच और आधा झूठ मान कर चल रहे थे। मतलब कहीं न कहीं यह गुंजाइश थी कि खुदकुशी भी हो सकती है। डीआईजी राजेश डी मोदक ने हस्तक्षेप कर पूरे मामले की मानीटरिंग एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता और एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ को सौंपी। उन्होंने निर्देश दिया कि इसे हत्या मानकर विवेचना की जाए। यही वजह थी कि फॉरेंसिक जांच में हैंडवॉश रिपोर्ट पर जोर दिया गया। यह रिपोर्ट बताने वाली थी कि सईद ने अपने हाथ से गोली चलाई थी या फिर किसी और ने गोली मारी थी। सईद अपने हाथ से गोली चलाते तो उनके हाथ में बारुद के कण जरूर आते क्योंकि खोखा निकलते समय कुछ कण हाथ में चिपक जाते हैं । पर जांच में सईद के हाथ में कोई कण नहीं मिले। इसके बाद स्पष्ट हो गया कि गोली किसी और ने मारी है, और हत्या कर उनके हाथ में लाइसेंसी पिस्टल पकड़ाई गई।

विज्ञापन
Son killed Father in Bathroom for Property in gorakhpur medical dealer Murder
प्रोपट्री के लिए बेटे ने की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को बरगलाने में फंसा अनस
सीओ कोतवाली वीपी सिंह ने बताया कि हैंडवॉश रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर अनस के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया। सईद की मौत के बाद अनस ने ही पहले पुलिस को सूचना दी थी। कहा था कि पिता ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली, जबकि पुलिस ने जांच की तो उन्हें सीने में दो गोली और मारी गई थी। सईद का शव जिस तरह से बाथरूम में पड़ा था और हाथ में पिस्टल थी, वह परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से मेल नहीं खाते थे। हैंडवॉश रिपोर्ट आई तो पता चला कि दवा कारोबारी ने अपने हाथ से गोली नहीं चलाई थी। इससे साफ हुआ कि गोली किसी दूसरे ने मारी और पिस्टल मृत दवा कारोबारी के हाथ में रख दी। मामले को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई। अनस ने पुलिस को कदम-कदम पर बरगलाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed