फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   41 cartons of Indian-Made Foreign Liquor (IMFL) and beer were found near Dumaigarh Ghat.

Ballia News: डुमाईगढ़ घाट के पास से 41 पेटी अंग्रेजी शराब व बीयर मिली

Fri, 18 Sep 2026 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
41 cartons of Indian-Made Foreign Liquor (IMFL) and beer were found near Dumaigarh Ghat.
बैरिया। सुरेमनपुर दियरांचल के डुमाईगढ़ घाट के पास बुधवार को सरयू नदी के किनारे लावारिस हालत में रेवती पुलिस ने 41 पेटी अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद की। गोपालनगर चौकी इंचार्ज दुर्गेश गौड़ ने 35 पेटी अंग्रेजी शराब (302 लीटर) और छह पेटी बीयर (72 लीटर) बरामद की। बरामद शराब की बाजार कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि सरयू किनारे शराब की पेटियां लावारिस पड़ी हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान पेटियों में अलग-अलग ब्रांड की शराब और बीयर मिली। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed