फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Accused in murder of only son dies in hospital

Jhansi News: इकलौते बेटे की हत्या के आरोपी की अस्पताल में मौत

Fri, 18 Sep 2026 02:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Accused in murder of only son dies in hospital
फाइल फोटो
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। दसवीं में पढ़ने वाले अपने इकलौते बेटे की हत्या के आरोप में जिला कारागार में बंद पीटर हेनरी फ्रांसिस (54) की बुधवार को मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह काफी समय से बीमार था। बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसका निधन हो गया। पोस्टमार्टम के बाद देर-शाम परिजन शव लेकर गांव के लिए रवाना हो गए।
पीटर सीपरी बाजार के नंदनपुरा मोहल्ले में राधा-कृष्ण स्कूल के पास रहता था। जीविकोपार्जन के लिए ऑटो चलाता था। उसके भाई पॉल हेनरी ने बताया कि वर्ष 2017 में नशे की हालत में पीटर का पत्नी जरीना से विवाद हो गया। पीटर पर आरोप था कि नशे की हालत में उसने चाकू से अपने इकलौते बेटे एनोल पीटर पर हमला कर दिया। इसमें एनोल की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पत्नी की तहरीर पर पीटर के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे जेल भेज दिया गया। वर्ष 2019-20 में जमानत मिलने पर पीटर जेल से बाहर आ गया। कुछ महीने बाद हादसे में वह घायल हो गया। इस वजह से कोर्ट की तारीख में नहीं पहुंच सका। कोर्ट से उसके खिलाफ वारंट जारी कर दिया। तीन साल पहले दोबारा उसे जेल भेज दिया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पीटर कुछ समय से बीमार चल रहा था। बुधवार को हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी समेत बेटी ग्रेसिस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed