{"_id":"60c0415d8ebc3e201b7abe84","slug":"sant-kabir-nagar-murder-case-update-father-killed-after-daughter-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मातम में बदली खुशियां: जिस घर में 18 दिन पहले गूंज रही थी शहनाई, अब पिता की हत्या से सहमा परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मातम में बदली खुशियां: जिस घर में 18 दिन पहले गूंज रही थी शहनाई, अब पिता की हत्या से सहमा परिवार
Wed, 09 Jun 2021 10:11 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:11 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के देवकली कला गांव में जमीन संबंधी विवाद में नंदू यादव की हत्या से कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं। वहीं गांव के लोग आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की बात कर रहे थे। नंदू यादव अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए लुधियाना (पंजाब) में निजी कंपनी में काम करता था। वह अपनी बेटी की शादी करने के लिए छुट्टी लेकर 14 मई को घर आया था। 21 मई को छोटी बेटी स्नेहलता की शादी धनघटा क्षेत्र के टेम्हा गांव में की। 24 मई को बेटी को डोली में बिठाकर विदा किया था। नंदू जल्द ही नौकरी के लिए वापस जाने की तैयारी कर रहा था, इधर उसकी हत्या हो गई।
Trending Videos
संतकबीरनगर हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला।
ग्रामीण बताते हैं कि क्षेत्र के मरवटिया और देवकली कला गांव के बीच कुछ माह पूर्व आरोपी बृजलाल के पिता रामभवन की कुछ लोगों ने पिटाई करने के साथ चाकू से हमला किया था। इस मामले में मृतक नंदू के परिवार के कुछ लोगों पर इसका आरोप भी लगाया गया था। लोग उससे भी घटना को जोड़ कर देख रहे हैं।
संतकबीरनगर हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला।
कार्य में सुस्ती देख एसपी नाराज
हत्या की सूचना पर देवकली कला गांव में पहुंचे एसपी डॉक्टर कौस्तुभ काफी सख्त दिखे। एसपी ने सबसे पहले घटना से संबंधित पूरी जानकारी जुटाई। उसी दौरान मौके पर मौजूद चौकी प्रभारी धर्मेंद्र यादव पर नाराज हो गए।
हत्या की सूचना पर देवकली कला गांव में पहुंचे एसपी डॉक्टर कौस्तुभ काफी सख्त दिखे। एसपी ने सबसे पहले घटना से संबंधित पूरी जानकारी जुटाई। उसी दौरान मौके पर मौजूद चौकी प्रभारी धर्मेंद्र यादव पर नाराज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने कहा कि मौके पर क्यों मौजूद हो। तत्काल यहां से निकलो और आरोपियों की गिरफ्तारी करो। इतना सुनते ही चौकी प्रभारी खिसक लिए। इस दौरान सीओ को निर्देशित किया की तीन उप निरीक्षकों की टीम गठित कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। एक अलग से टीम बनाएं, जो मौके की गतिविधि पर नजर रखें।
विज्ञापन
संतकबीरनगर हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला।
पीड़ित परिजनों से मिलकर एसपी ने दिलाया न्याय का भरोसा
एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। पीड़ित परिजनों ने इंसाफ की मांग की। एसपी ने उनके प्रति संवेदना जाहिर की और न्याय का भरोसा दिया। एसपी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। पुलिस कर्मियों को चेताया कि इसमें कोई शिथिलता न बरतें, अन्यथा लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।