{"_id":"5e3961578ebc3ee5b3303c03","slug":"rajneet-bachchan-murder-case-latest-update-kalindi-big-disclousement-about-her-ranjit-relation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कालिंदी का चौंकाने वाला खुलासा-रणजीत से शादी के पुख्ता दस्तावेज नहीं, मंदिर में लिए थे फेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कालिंदी का चौंकाने वाला खुलासा-रणजीत से शादी के पुख्ता दस्तावेज नहीं, मंदिर में लिए थे फेरे
Thu, 06 Feb 2020 11:42 AM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
रोती-बिलखती कालिंदी व रणजीत बच्चन की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन (42) की हत्या के खुलासे के लिए पुलिस हर पहलू पर काम कर रही है। पुलिस टीम ने पत्नी कालिंदी बच्चन शर्मा, दोस्त आदित्य कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक पटेल व ज्योति पटेल से पूछताछ की। वहीं रणजीत के भाई राजेश श्रीवास्तव, चचेरे मामा रमेश श्रीवास्तव से अलग-अलग पूछताछ की गई। इस दौरान कई तथ्य सामने आए। कालिंदी ने सबसे चौंकाने वाला खुलासा किया। कालिंदी के मुताबिक उनके पास रणजीत से शादी करने के कोई पुख्ता दस्तावेज नहीं हैं। वर्ष 2014 में उन्होंने मंदिर में शादी की थी, जिसके कुछ फोटो उपलब्ध हैं।
कालिंदी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
कालिंदी किसी को इस बात का एहसास नहीं होने देती थी कि रणजीत उनकेपति हैं।
18 साल से साथ हूं...
पुलिस की पूछताछ में रणजीत की पत्नी कालिंदी शर्मा ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात गोरखपुर में 2002 में हुई थी। कालिंदी मूलरूप से कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के बरई पट्टी की रहने वाली है। उनके पिता गोरखपुर के नगर निगम के वर्कशॉप में तैनात थे। वह एक अच्छी एथलीट हैं। दोनों ने एक साथ साइकिल यात्रा शुरू की।
कालिंदी ने यह भी बताया कि उनकी शादी होने के एक साल बाद रणजीत ने स्मृति से दूसरी शादी की। दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी की। दोनों के पास प्रमाण पत्र भी है। दोनों के संबंध हमारी शादी से काफी पहले से थे। वहीं कालिंदी के चचेरे भाई मनोज ने पूछताछ में बताया कि स्मृति के पास काफी संपत्ति है। कई बार रणजीत उसे लेकर स्मृति की जमीन दिखाने के लिए गए थे।

CCTV फुटेज में कंबल ओढ़कर जाता शख्स (रणजीत बच्चन का फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
11 सीसीटीवी फुटेज में दिखे रणजीत
पुलिस के हाथ ओसीआर से लेकर ग्लोब पार्क के बीच 11 सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। इसमें कई जगह रणजीत अपने दोस्त आदित्य केसाथ जाते हुए दिखे। वहीं पत्नी ओसीआर से लेकर जनपथ मार्केट के पास के मोड़ तक दिखी है। इसके बाद पत्नी जनपथ मार्केट होते हुए नगर निगम के सामने दयानिधान पार्क की तरफ जाने की पुष्टि हुई है।
वहीं पुलिस के मुताबिक शॉल ओढ़े हमलावर फुटेज में जनपथ मार्केट के आगे से दिखना शुरू हुए। हमलावर दो थे। लेकिन मौके पर गोली एक ने ही चलाई थी। दूसरा साथी वारदात स्थल से कुछ दूर पहले रुक गया था। पुलिस फुटेज के आधार पर कई लोगों से पूछताछ की है।

अदित्य से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हत्यारों को रणजीत की पूरी दिनचर्या के बारे में जानकारी थी। वे जानते थे कि सुबह के समय रणजीत पत्नी के साथ टहलने निकलते हैं। हालांकि रोजाना रणजीत बच्चन दयानिधान पार्क टहलने जाते थे, वह ग्लोब पार्क नहीं जाते थे। रविवार को टहलने के लिए निकले तो पत्नी कालिंदी हजरतगंज चौराहे से परिवर्तन चौक की तरफ मुड़ गई, जबकि रणजीत व आदित्य कुमार श्रीवास्तव परिवर्तन चौक होते हुए ग्लोब पार्क पहुंच गए। वहां पीछे से आए शॉल ओढ़े बदमाश ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश बाइक से वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
ranjeet bachchan murder case
- फोटो : अमर उजाला
यह बात रणजीत पर हुए हमले में घायल उनके साथी आदित्य ने पुलिस को बताई थी। पुलिस के मुताबिक हत्यारों को यह बात पूरी तरह से मालूम था कि रणजीत बच्चन हजरतगंज से ग्लोब पार्क की तरफ जाएंगे। पुलिस के मुताबिक वारदात को लूट का रूप देने के लिए ही उसने मोबाइल मांगा, फिर चेन छीनने की कोशिश भी की। इसके बाद रणजीत को गोली मारी। आदित्य पर भी गोली चलाई। उनके बाएं हाथ पर गोली लगी जिसके कारण हड्डी टूट गई है। आदित्य का सोमवार दोपहर को ऑपरेशन किया गया।