फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: दुष्कर्मी को सजा की जगह पंचायत ने कराया समझौता, 3 लाख लगाई अस्मत की कीमत

Fri, 10 Jan 2020 12:30 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया (देसही)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया (देसही)। Published by: विजय जैन Updated Fri, 10 Jan 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
Panchayat maid compromise for rapist in deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : self

यूपी के देवरिया में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुष्कर्मी को सजा देने के बजाया पंचायत मामला रफा-दफा करने में जुट गई। हैरानी की बात ये है कि मामला सुलझ भी गया।

Panchayat maid compromise for rapist in deoria
- फोटो : AMAR UJALA

यह मामला देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र का है। यहां एक गांव में दुष्कर्मी को जेल भेजने की जगह पंचायत दोनों पक्षों में समझौता कराने में जुट गई। तीन लाख रुपये में समझौता भी करा दिया गया। हालांकि पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये ही मिले हैं।

Panchayat maid compromise for rapist in deoria
- फोटो : Social Media

रामपुर कारखाना क्षेत्र के एक गांव में करीब दस दिन पहले किसी काम से गई युवती का अपहरण कर लिया गया था। दूसरे दिन भी जब वह घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों ने थाने जाकर एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के घर से एक शख्स को हिरासत में ले लिया। उससे दो दिनों तक पूछताछ की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Panchayat maid compromise for rapist in deoria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Shutterstock

इसी बीच तीसरे दिन युवती लौट आई। परिवारवालों को उसने बताया कि उसके साथ बलात्कार हुआ है। इसके पहले कि वे आरोपी के खिलाफ पुलिस के पास जाते, लोग मामले को रफा-दफा करने में जुट गए।

विज्ञापन
Panchayat maid compromise for rapist in deoria
demo pic

कई दिनों तक चली पंचायत में तीन लाख रुपये में मामला सुलझाया गया। इस बाबत जब एसपी डॉ. श्रीपति मिश्रा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed