Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Couple in a car pursued on Diwali night; road rage alleged

Gurugram News: दिवाली की रात कार सवार दंपति का पीछा, रोडरेज का आरोप

Sat, 14 Nov 2026 05:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Couple in a car pursued on Diwali night; road rage alleged
दरबारिपुर रोड का मामला, बाल-बाल बची जान, करीब एक किलोमीटर तक कार का किया पीछा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिवाली की रात कार सवार दंपति को रोडरेज का शिकार होना पड़ा। सेक्टर-70 एसपीआर स्थित दरबारिपुर रोड पर दो युवकों ने उनकी कार का करीब एक किलोमीटर तक पीछा किया। दंपति किसी तरह अपनी सोसाइटी के गेट तक पहुंचे, जहां सुरक्षाकर्मियों ने आरोपियों की कार को रोका। पीड़ित ने पांच दिन बाद सोशल मीडिया पर घटना साझा की, जिसके बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस के संपर्क करने पर पीड़ित ने मामले में एफआईआर दर्ज कराने से इंकार कर दिया।

पीड़ित के अनुसार, घटना आठ नवंबर की रात करीब 12 बजे की है। वह अपनी पत्नी के साथ कार से घर लौट रहे थे, तभी एक दूसरी कार ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। शुरुआत में उन्हें लगा कि दूसरी कार ओवरटेक करना चाहती है, लेकिन जल्द ही मामला संदिग्ध हो गया। पीछा करने वाली कार ने आगे निकलकर अचानक ब्रेक लगाए। उसमें सवार युवकों ने नीचे उतरने की कोशिश की। दंपति को अपनी जान का खतरा महसूस हुआ तो उन्होंने कार की रफ्तार बढ़ा दी। आरोप है कि दूसरी कार लगातार पीछा करती रही और उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की। डैशकैम में यह पूरी घटना कैद हो गई है।
विज्ञापन

-------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसाइटी के गेट पर सुरक्षकर्मियों से भी की बहस
दंपति किसी तरह अपनी सोसाइटी के गेट तक पहुंचे। वहां मौजूद सुरक्षा कर्मचारियों ने पीछा करने वाली कार को रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद भी कार सवार युवक करीब 20 मिनट तक गेट पर हंगामा करते रहे। उन्होंने सुरक्षा कर्मचारियों से अंदर जाने को लेकर बहस की। पीड़ित ने बताया कि पीछा करने वाली कार की पीछे की नंबर प्लेट गायब थी और आगे की नंबर प्लेट भी स्पष्ट नहीं थी। कार में दो युवक सवार थे, जिनकी उम्र करीब 18 से 25 साल के बीच बताई गई है। इसके बाद पीड़ित दंपति ने सोशल मीडिय अकाउंट एक्स पर गुरुग्राम पुलिस को टैग करते हुए मामला बताया। पीड़ित ने अपनी पोस्ट के अपडेट में बताया कि गुरुग्राम पुलिस के बादशाहपुर थाना एसएचओ मनोज कुमार और महिला हेड कांस्टेबल ने उनसे संपर्क किया। हालांकि, पीड़ित ने निजी कारणों का हवाला देते हुए प्राथमिकी और लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed