{"_id":"6040bfa47bf6ef1431339044","slug":"mother-eat-poison-with-three-children-for-jewelry-in-deoria","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंगलसूत्र नहीं खरीदा तो तीन मासूम बच्चों के साथ महिला ने खाया जहर, मां- बेटे ने गंवाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मंगलसूत्र नहीं खरीदा तो तीन मासूम बच्चों के साथ महिला ने खाया जहर, मां- बेटे ने गंवाई जान
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 04 Mar 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
छानबीन करती पुलिस व घर के बाहर जुटे ग्रामीण।(इनसेट में मृतका की फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे एक मासूम बेटे और उसकी मौत हो गई। जबकि दो बच्चे अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए कि महिला ने किस वजह से उठाया ये कदम?
2 of 5
मृतका की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि बरहज क्षेत्र के कटइलवा गांव में बुधवार देर रात रमाशंकर निषाद के पुत्र आनंद की पत्नी रंगीता भोजन करने के बाद बच्चों के साथ कमरे में सोने चली गई। बताया जा रहा है कि करीब पौने बारह बजे घर में चीख-पुकार मच गई। जिसे सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
3 of 5
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
रंगीता व उसके बेटे जयराम (10), शिवराज (06) और रामराज (04) के मुंह से झाग निकल रहा था। शिवराज मां द्वारा कुछ कड़वा पदार्थ पिलाने की बात कर रहा था। आनन-फानन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने रंगीता को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीनों बच्चों की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मां-बेटे की मौत के बाद घर के बाहर जुटे लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
जिला अस्पताल पहुंचते ही शिवराज ने भी दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य बच्चों को भर्ती कराया गया। मां-बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया। वहीं इस घटना से गांव के लोग हतप्रभ हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि मां-बेटे की मौत हो गई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
5 of 5
मां-बेटे की मौत के बाद घर के बाहर जुटे लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
मंगलसूत्र न खरीदे जाने से नाराज थी रंगीता
आनंद निषाद की पत्नी रंगीता मंगलसूत्र न खरीदे जाने की बात से नाराज चल रही थी। जिसको लेकर उसके द्वारा उठाया गया यह कदम सभी को झकझोर कर रख दिया है। रमाशंकर के तीन पुत्रों में सबसे छोटे अंबुज की नौ मई को शादी है। बताया जा रहा है कि बीते रविवार को परिजनों ने शादी के सामानों की खरीदारी की थी। रंगीता ने अपने लिए मंगलसूत्र खरीदने की बात कही। परिजन शादी करीब आने पर मंगलसूत्र खरीद कर देने की बात कह रहे थे। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।