फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां ने तीन मासूम बच्चों के साथ पी लिया जहर, आंखों के सामने ही तड़प-तड़प कर तोड़ दिया दम

Fri, 05 Mar 2021 02:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 05 Mar 2021 02:50 PM IST
विज्ञापन
Mother commits suicide with three children by eating poison in UP Deoria
मृतका की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक महिला अपने देवर की शादी के लिए जेवर की खरीदारी के दौरान खुद के लिए मंगलसूत्र खरीदने की मांग की। परिजनों ने बाद में मंगलसूत्र दिलाने की बात कही तो उसने नाराज होकर खुद के साथ तीन मासूम बच्चों को भी जहर पिला दिया। जिससे एक बेटे सहित महिला की मौत हो गई। इस घटना ने न सिर्फ परिवार बल्कि रिश्तेदार व पूरे गांव के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए कि महिला अपनी जिद पूरी करने के लिए कैसे खुद के साथ बच्चों के जिंदगी के साथ भी खिलवाड़ किया।

Mother commits suicide with three children by eating poison in UP Deoria
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस व घर के बाहर जुटे ग्रामीण।(इनसेट में मृतका की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

घटना जिले के कटइलवा गांव की है। यहां रमाशंकर निषाद के पुत्र आनंद की पत्नी रंगीता (32) बुधवार रात में भोजन के बाद बच्चों के साथ कमरे में सोने चली गई। देर रात घर में चीख-पुकार मची तो आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। रंगीता और उसके पुत्र जयराम (10), शिवराज (6) और रामराज (4) के मुंह से झाग निकल रहा था। शिवराज बता रहा था कि मां ने तीखी चीज पिला दी थी। हालत नाजुक देख परिजन चारों को सीएचसी ले गए। चिकित्सक ने रंगीता को मृत घोषित कर दिया और तीनों बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शिवराज की भी मौत हो गई। मां और बेटे की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।

Mother commits suicide with three children by eating poison in UP Deoria
मंगलसूत्र के लिए महिला ने तीन बच्चों के साथ जहर पी लिया। - फोटो : अमर उजाला।

रंगीता के इस कदम से लोग सोचने को मजबूर हैं कि मंगलसूत्र की तकरार से मासूमों को कुछ लेना देना नहीं था, लेकिन मां के फैसले के सामने मासूम बच्चों को क्या पता था कि जो मां उन्हें अपने से एक पल के लिए दूर नहीं कर सकती थी, वह हमेशा के लिए दूर कर देगी। पति को जब इस घटना की जानकारी हुई तो मोबाइल पर ही रो पड़ा। वह बोल पड़ा, अरे रंगीता! तूने तो खुद की बगियां को उजाड़ दिया। इस वाकये को सोच गांव के हर व्यक्ति की आंखें नम हो जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother commits suicide with three children by eating poison in UP Deoria
मृतका की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

पहले बेटों को पिलाया फिर रंगीता ने पी लिया कीटनाशक
रंगीता ने गिलास में कीटनाशक उड़ेला। पहले बच्चों को पिलाया। उसके बाद खुद पी गई। बच्चों के चिल्लाने की आवाज पर परिवार के सदस्य और आसपास के लोग रंगीता के कमरे में पहुंचे तो वहां का दृश्य देख सकते में आ गए। बिस्तर पर पड़े सभी के मुंह से झाग निकल रहा था। रंगीता के बेटे जयराम, शिवराज और रामराज तड़प रहे थे। मरने के पहले शिवराज ने घर वालों से बताया कि हम सभी को बारी-बारी से कुछ तीखी चीज पिलाने के बाद मां ने खुद पी लिया। अस्पताल में भर्ती सबसे बड़े बेटे जयराम को दोपहर तक यह पता नहीं था कि उसकी मां अब दुनिया में नहीं है। उसने भी बताया कि मां ने कुछ पिला दिया है।

विज्ञापन
Mother commits suicide with three children by eating poison in UP Deoria
मां-बेटे की मौत के बाद परिजनों को ढाढस बंधाने पहुंचे पड़ोस के लोग। - फोटो : अमर उजाला।
नौ मई को तय है देवर की शादी
रमाशंकर के तीन पुत्रों में सबसे छोटे पुत्र अंबुज यानी रंगीता के देवर की शादी नौ मई को होनी है। बताया जा रहा है कि रविवार को परिजनों ने शादी के सामान की खरीदारी की थी। रंगीता अपने लिए मंगलसूत्र खरीदने के लिए कही थी। मंगलसूत्र नहीं खरीदा गया तो नाराज चल रही थी। परिजन शादी करीब आने पर मंगलसूत्र खरीदने की बात कह रहे थे, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हो रही थी। घटना के बाद हंसी-खुशी का माहौल गम में बदल चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed