फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी के संबंधों से नाराज पिता ने रची खौफनाक साजिश, महिला मित्र के साथ दिया घिनौनी वारदात को अंजाम

Fri, 05 Mar 2021 02:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Mar 2021 02:45 PM IST
विज्ञापन
Two accused of murder arrested at Kapurthala of Punjab
मृतक दीपू साहू। - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब के कपूरथला के मंसूरवाल दोनां एरिया में बुधवार को सूखी नहर से 20 वर्षीय युवक के शव मिलने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले का पटाक्षेप करते हुए मृतक के मालिक और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मृतक दीपू साहू के अपने मालिक की बेटी के साथ संबंध थे। आरोपी इसी कारण दीपू से नाराज रहता था। उसने दीपू को रास्ते से हटाने के लिए अपनी महिला मित्र को अपने साथ मिलाया और दीपू को गला घोटकर मार डाला। एसपी डी विशालजीत सिंह ने बताया कि लड़की के पिता गौतम और उसकी महिला मित्र राधा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले दीपू को एगरोल में नशीली गोलियां मिलाकर खिलाई। इसके बाद उसे गला घोटकर मार डाला। आरोपियों ने लोहे के सरिये लगे सीमेंटेंड पत्थर और तेजधार हथियार से शव पर भी वार किए। 

 
Two accused of murder arrested at Kapurthala of Punjab
हत्या के आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार को दीपू साहू वासी मंगी कालोनी (जग्गू शाह का डेरा) की खून से लथपथ लाश मिली थी। डीएसपी सब डिवीजन सुरिंदर सिंह के बताया कि थाना सिटी की पुलिस को किसी राहगीर ने सूचना दी थी कि मंसूरवाल दोनां एरिया में पीर चौधरी रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल के पास सूखी नहर में एक युवक का शव पड़ा है। शव पर तेजधार हथियार से कई वार के निशान थे। 
 
Two accused of murder arrested at Kapurthala of Punjab
हत्या के बाद मौके पर जमा लोग और पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच में पुलिस को मृतक की जेब से सिंदूर व मंगलसूत्र मिला है, जिससे मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा था। इसके बाद पुलिस ने इसी दिशा में जांच आगे बढ़ाई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Two accused of murder arrested at Kapurthala of Punjab
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच अधिकारी एसआई मनजीत सिंह ने बताया कि मंगी कालोनी क्षेत्र निवासी 20 साल का दीपू साहू आरओ फिल्टर का मैकेनिक था और घर से अलग मंसूरवाल में किसी नेपाली युवक के घर पर ही रहता था। 
 
विज्ञापन
Two accused of murder arrested at Kapurthala of Punjab
कपूरथला में हत्या की जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक दीपू की मां अंजू व भाई मुनीश ने बताया कि लगभग दो माह पहले उसके पिता दिनेश साहू रात को किसी कार्यवश घर से बाहर गए थे तो अगले दिन उनका शव इंडस्ट्रियल एरिया में लावारिस हालात में मिला था, जिसकी शिकायत उस समय पुलिस में की थी, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed